जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक फेमस अदाकारा हैं, जिनकी अदाओं और फिटनेस के सब कायल हैं। लेकिन इन दिनों जैकलीन बुरे दौर से गुजर रही हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से पूछताछ के बाद से जैकलीन फर्नांडीज का नाम सुर्खियों में हैं। जैकलीन की सुकेश के साथ प्राइवेट तस्वीरें भी बीते दिनों लीक कर दी गईं जिसके बाद अभिनेत्री ने मीडिया से गुजारिश की है कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। ईडी ने जांच में पाया था कि सुकेश ने न सिर्फ जैकलीन को बल्कि उनके परिवार को भी महंगे तोहफे दिए थे।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन की फैमिली को भी ठग सुकेश ने दिए करोड़ों के गिफ्ट, पिता बिजनेसमैन तो मां रह चुकी हैं एयर होस्टेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकलीन फर्नांडिस पूरी इंडस्ट्री में अपनी बॉडी फिगर और दिलकश अदाओं के लिए जानी जाती हैं। जैकलीन श्रीलंका की रहने वाली हैं उनके पिता वहां के जाने माने बिजनेसमैन हैं वहीं उनकी मां एयरहोस्टेस रह चुके हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के माता-पिता को करोड़ों के तोहफे दिए जिनमें कार भी शामिल है।
इतना ही नहीं सुकेश ने जैकलीन की बहन जैनी को भी सफेद रंग की एक बीएमडब्ल्यू एक्स फाइव सीरीज कार गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 1 करोड़ 80 लाख है। पूछताछ में जैकलीन ने इस बात को भी माना कि सुकेश ने यूएसए में उनकी बहन गेराल्डिन फर्नांडीज को 150,000 अमरीकी डॉलर उधार दिए थे।
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)
बिजनेसमैन की बेटी हैं जैकलीन
जैकलीन के पिता एक श्रीलंकन हैं, उनका नाम एलरॉय फर्नांडिस है। उनकी मां एक मलेशियन हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार वे एयर होस्टेस रह चुकी हैं। अभिनेत्री के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा दो बड़े भाई और बहन भी हैं।
ठग संग रिश्तों की है चर्चा
अभिनेत्री ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस विवाद ने एक बार फिर तब हवा पकड़ी जब जैकलीन की सुकेश के साथ एक इंटीमेंट फोटो लीक हो गई। जैकलीन इस पर सामने आकर सफाई भी देती दिखी।