{"_id":"626d0b11f0ee437e8c78acee","slug":"jacqueline-fernandez-total-lifestyle-and-net-worth-conman-suresh-chandrashekhar-money-laundering-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez Lifestyle: प्राइवेट आइलैंड और रेस्तरां की मालकिन हैं जैकलीन, एक फिल्म के लेती हैं करोड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez Lifestyle: प्राइवेट आइलैंड और रेस्तरां की मालकिन हैं जैकलीन, एक फिल्म के लेती हैं करोड़ों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरें सामने आई थी, जिससे जैकलीन ने इनकार कर दिया था और सुकेश ने अफेयर को माना था। वहीं, जैकलीन की संपत्ति कुर्क हो जाने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जैकलीन अपने करियर में कई फिल्मों का हिस्सा रहीं, लेकिन कम ही बड़ी हिट देने के बाद भी उनकी संपत्ति करोड़ों में आंकी जाती है।
2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
करोड़ों की हैं मालकिन
2009 से बॉलीवुड में काम कर रही जैकलीन फर्नांडिस करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन के पास 10 मिलियन डॉलर (75 करोड़) की प्रॉपर्टी है। जैकलीन की सालाना इनकम छह करोड़ रुपये है। वहीं, वह एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपये लेती हैं। जैकलीन के पास रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़िया भी हैं। इसके अलावा उनका खुद का एक कपड़ों का ब्रांड (जस्ट एफ) भी है।
3 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस यूनिवर्स श्रीलंका रहीं
जैकलीन मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं। उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है, जिसके बाद वह टीवी रिपोर्टर थीं। इसके बाद वह भारत आई और 2009 में उन्हें अपनी पहली फिल्म 'अलादीन' मिली। इसके बाद वह 'मर्डर 2', 'किक', 'बच्चन पांडे', 'ड्राइव' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, जैकलीन के पास श्रीलंका के दक्षिणी तट पर एक द्वीप भी है। इसके अलावा जैकलीन का श्रीलंका के कोलंबो में एक रेस्तरां भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
कई लोगों के साथ जुड़ा नाम
सुकेश से पहले जैकलीन का नाम साजिद खान के साथ भी जुड़ा था। दोनों एक दूसरे को डेट करते और 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इससे पहले वह बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को भी डेट कर चुकी हैं। वहीं, जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार और कृति सेनन के साथ 'बच्चन पांडे' में दिखाई दी थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं, इससे पहले आई उनकी फिल्म 'भूत पुलिस' और 'ड्राइव' भी लोगों को पसंद नहीं आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।