बॉलीवुड हो या फिर टीवी की दुनिया कलाकारों को अपने किरदार की मांग के अनुरूप ढलना पड़ता है। एक कलाकार अपने पेशेवर जीवन में कई तरह की भूमिका निभाता है और कई बार कहानी के हिसाब से उन्हें अपनी से हमउम्र या ज्यादा उम्र के एक्टर या एक्ट्रेस के माता-पिता तक का रोल प्ले करना पड़ता है। आज हम बात करेंगे ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने पर्दे पर अपने हमउम्र एक्टर की मां का किरदार अदा किया।
TV: टीवी की इन एक्ट्रेस ने निभाया अपने हमउम्र एक्टर की मां का रोल, दो तो ऑनस्क्रीन बेटे पर ही हार बैठीं दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता तिवारी/करणवीर बोहरा
टीवी का पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी की तो सभी को याद होगा। इस सीरियल में करणवीर बोहरा श्वेता तिवारी के बेटे के किरदार में दिखाई दिए थे और अभिनेत्री ने भी इस किरदार को बखूबी अदा किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि करणवीर बोहरा, श्वेता से सिर्फ दो साल छोटे हैं।
किश्वर मर्चेंट/सुयश राय
अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने साल 2010 के टीवी सीरियल प्यार की ये एक कहानी में नील खुराना यानी सुयश राय की मां का किरदार अदा किया था। इन दोनों कलाकारों की उम्र में कुछ ही अंतर है। दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई और आज वह पति-पत्नी हैं।
एमी त्रिवेदी/हर्षद चोपड़ा
स्टार प्लस का सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से टेलीकास्ट हो रहा है। इस सीरियल की कहानी बदली और किरदार भी बदल गए। इस समय शो में एमी त्रिवेदी हर्षद चोपड़ा की मां मंजरी का किरदार अदा कर रही हैं। हर्षद चोपड़ा एमी त्रिवेदी से सिर्फ एक साल छोटे हैं।
सोमा राठौड़/रोहिताश गौर
टीवी एक्ट्रेस सोमा राठौड़ इस समय कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अम्मा जी यानी तिवारी जी की मां के किरदार में हैं। बता दें कि एक्टर रोहताश गौर उनसे तकरीबन 9 साल बड़े हैं।