फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: हॉलीवुड में एक्टिंग करना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस, जानें बॉलीवुड में कैसे हुई एंट्री

Sat, 30 Apr 2022 03:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 30 Apr 2022 03:44 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस का नाम सामने आने के बाद से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती ही रही है।

विज्ञापन
Sukesh ChandraShekhar Money Laundering: Jacqueline Fernandez wanted to become a Hollywood star know how she becomes Bollywood actress
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस का नाम सामने आने के बाद से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती ही रही है। अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली अभिनेत्री बीते कई समय से सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित रिश्ते और लीक हुई अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में हैं। अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली जैकलीन का बॉलीवुड में सफर काफी लंबा रहा है। आइए जानते हैं जैकलीन के पड़ोसी देश श्रीलंका से भारत आने के सफर के बारे में-

Sukesh ChandraShekhar Money Laundering: Jacqueline Fernandez wanted to become a Hollywood star know how she becomes Bollywood actress
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

श्रीलंका के कोलम्बो में 11 अगस्त, 1985 को जन्मी जैकलीन फर्नांडीज की शुरुआती पढ़ाई बहरीन में हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन का कोर्स पूरा किया। बचपन से ही हॉलीवुड स्टार बनने की चाहत रखने वाली जैकलीन ने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग से ट्रेनिंग ली।

Sukesh ChandraShekhar Money Laundering: Jacqueline Fernandez wanted to become a Hollywood star know how she becomes Bollywood actress
जैकलीन फर्नांडीज

अपना कोर्स को पूरा करने के बाद अभिनेत्री वापस अपने देश श्रीलंका लौटीं और यहां रिपोर्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग में भी अपना करियर शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया और साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का ताज अपने नाम नाम किया। मॉडलिंग में सफलता हासिल करने पर जैकलीन को विदेशों में भी प्रोजेक्ट्स मिलने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh ChandraShekhar Money Laundering: Jacqueline Fernandez wanted to become a Hollywood star know how she becomes Bollywood actress
जैकलीन फर्नांडीज

इसी सिलसिले में वह साल 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए भारत आईं। इस बीच उन्होंने सुजॉय घोष की 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया और इस फिल्म के लिए सिलेक्ट भी हो गईं। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद जैकलीन को फिल्म 'मर्डर 2' में काम करने का मौका मिला, जिससे उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली।

विज्ञापन
Sukesh ChandraShekhar Money Laundering: Jacqueline Fernandez wanted to become a Hollywood star know how she becomes Bollywood actress
jacqueline - फोटो : instagram

हिंदी सिनेमा में नाम कमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं अपने अभिनय के लिए एक्ट्रेस को साल 2010 में बेस्ट डेब्यू का अवार्ड मिला था। अभिनेत्री की हिट फिल्मों की बात करें तो जैकलीन 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक', 'जुड़वा 2', 'हाउसफुल 3', 'भूत पुलिस' फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक एल्बल में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें जीएफ -बीएफ,'मेरे अंगने में 2.0', 'गेंदा फूल' 'पानी-पानी' आदि शामिल हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed