फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: सुकेश के बाद गिरी ब्रांड वैल्यू, 4 सालों से नहीं दी एक भी हिट फिल्म, फिर प्रोड्यूसर्स जैकलीन को क्यों कर रहे हैं साइन?

Sat, 30 Apr 2022 03:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 30 Apr 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Bran Value Dropped after sukesh chandrashekhar case but doing films with the help of salman khan, sajid khan, sajid nadiadwala
Jacqueline Fernandez - फोटो : instagram/jacquelinef143

ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में श्रीलंकन अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम आने के बाद से ही उनकी ब्रांड वैल्यू में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं अभिनेत्री के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 2018 में आई 'रेस 3' के बाद से ही जैकलीन फर्नांडिस की कोई भी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। इन तथ्यों के बावजूद जैकलीन फर्नांडिस को हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' में देखा गया था। इसके अलावा इस साल अभिनेत्री की चार अन्य फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं। अब सवाल यह उठता है कि ब्रांड वैल्यू में गिरावट आने और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद अभिनेत्री को लगातार फिल्में क्यों ऑफर हो रही हैं। आइए जानते हैं...

Jacqueline Fernandez Bran Value Dropped after sukesh chandrashekhar case but doing films with the help of salman khan, sajid khan, sajid nadiadwala
Jacqueline Fernandes
2018 के बाद ऐसा रहा जैकलीन की फिल्मों का प्रदर्शन
फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (तकरीबन)
रेस 3 305 करोड़ रुपये
राधे 18.33 करोड़ रुपये
भूत पुलिस 40 करोड़ रुपये
बच्चन पांडे 70 करोड़ रुपये
अटैक 11.51 करोड़ रुपये (तीसरे दिन का कलेक्शन)

क्या है जैकलीन फर्नांडिस को फिल्में मिलने का कनेक्शन?
Jacqueline Fernandez Bran Value Dropped after sukesh chandrashekhar case but doing films with the help of salman khan, sajid khan, sajid nadiadwala
सलमान और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की वजह से मिली इतनी फिल्में
जैकलीन ने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों एक दूसरे की कंपनी एन्जॉय करते हैं। जैकलीन, लॉकडाउन के दौरान सलमान और उनके परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में भी रहीं थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सलमान खान से दोस्ती की वजह से जैकलीन को सात फिल्मों में काम मिला है। इसमें से तीन फिल्में 'किक', 'रेस 3' और 'राधे' सलमान के साथ हैं। वहीं चार फिल्में सलमान खान के बेहद अजीज दोस्त साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी हैं।

ये हैं जैकलीन की सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्में

फिल्म सलमान खान/साजिद नाडियाडवाला
किक निर्देशन- साजिद नाडियाडवाला,
अभिनेता - सलमान खान 
ढिशूम साजिद नाडियाडवाला
जुड़वा 2 साजिद नाडियाडवाला
बागी 2 साजिद नाडियाडवाला
बच्चन पांडे साजिद नाडियाडवाला
रेस 3 सलमान खान
राधे सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Bran Value Dropped after sukesh chandrashekhar case but doing films with the help of salman khan, sajid khan, sajid nadiadwala
जैकलीन,साजिद - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद खान के साथ नजदीकियों ने दिलाई इतनी फिल्में
जैकलीन फिल्म निर्माता साजिद खान के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। खबरें थीं कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। कई सालों तक वे साथ रहे। उन्हें कई इवेंट्स में भी साथ देखा गया था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। गौरतलब है कि साजिद खान ने जैकलीन फर्नांडिज को तीन फिल्मों में साइन किया था।

साजिद खान की इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अभिनेत्री

फिल्म निर्माता
हाउसफुल साजिद खान
हाउसफुल 2 साजिद खान
हाउसफुल 3 साजिद खान

 

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Bran Value Dropped after sukesh chandrashekhar case but doing films with the help of salman khan, sajid khan, sajid nadiadwala
जैकलीन, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

क्या रितेश देशमुख से भी था जैकलीन का रिश्ता?
एक समय ऐसा भी था जब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विलासराव देशमुख के बेटे अभिनेता रितेश देशमुख और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस के बीच बढ़ती दोस्ती की अफवाहों से बॉलीवुड गूंज उठा था। जब रितेश और जैकलीन पहली बार फिल्म 'अलादीन' में साथ नजर आए थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों की बीच कुछ है। लेकिन फिर जैकलीन को (रितेश की सिफारिश पर) दूसरी फिल्म - 'जाने कहां से आई है' के लिए साइन किया गया। इसके बाद रितेश की अगली फिल्म 'हाउसफुल' के गाने 'अपनी तो जैसे तैसे में' के लिए जैकलीन को अप्रोच किया गया। वो भी तब जब फिल्म में पहले से ही तीन प्रमुख महिलाएं हैं- दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और जिया खान मौजूद थीं। 

रितेश देशमुख के साथ इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं जैकलीन 

फिल्म अभिनेता
अलादीन रितेश देशमुख
हाउसफुल 1 रितेश देशमुख
हाउसफुल 2 रितेश देशमुख
हाउसफुल 3 रितेश देशमुख
बैंगिस्तान रितेश देशमुख
जाने कहां से आई है रितेश देखमुख्

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed