{"_id":"626cff3b40c93b67064035a9","slug":"pop-singer-tarsame-singh-saini-aka-taz-passes-away-at-the-age-of-54","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुखदः ‘नाचेंगे सारी रात’ फेम पॉप सिंगर ताज का 54 की उम्र में निधन, मार्च में ही आए थे कोमा से बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखदः ‘नाचेंगे सारी रात’ फेम पॉप सिंगर ताज का 54 की उम्र में निधन, मार्च में ही आए थे कोमा से बाहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी उर्फ ताज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। 'नाचेंगे सारी रात' फेम सिंगर को ताज के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 29 अप्रैल को अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबिक वह हर्निया से पीड़ित थे और लिवर फेल होने के चलते कोमा में चले गए थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सभी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
2 of 4
पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताज की दो साल पहले हर्निया की सर्जरी होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते सर्जरी को टाल दिया गया। इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी और वह कोमा में चले गए। इस साल मार्च में वह कोमा से बाहर आए और उनकी सेहत में थोड़ा सुधार भी हुआ। तब परिवार की ओर से 23 मार्च को एक स्टेटमेंट जारी कर लोगों का धन्यवाद भी किया गया था। लेकिन अब एक महीने बाद ही उनका निधन हो गया।
3 of 4
पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर बल्ली सागू ने ट्विटर पर ताज के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा कि RIP भाई, आप बहुत याद आएंगे। वहीं, अमाल मलिक ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना जाहिर की। फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा ने ताज के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि यह सुनकर दिल टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ताज 1989 के एल्बम 'हिट द डेक' से लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने 'नाचेंगे सारी रात', 'प्यार हो गया', दारू विच प्यार आदि थे। उन्होंने आखिरी बार जॉन अब्राहिम की 2019 में आई फिल्म 'बाटला हाउस' में 'गल्ला गोरियां' गाने में काम किया था। उन्हें एशियाई फैशन संगीत बजाने के लिए जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।