{"_id":"626cfeb634f626428e667ebc","slug":"from-kgf-star-yash-to-kangana-ranaut-these-film-stars-left-their-home-to-make-career-in-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाहत: किसी ने पिता तो किसी ने पति के खिलाफ जाकर अभिनय में बनाया करियर, ये हैं फिल्म इंडस्ट्री के बागी सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चाहत: किसी ने पिता तो किसी ने पति के खिलाफ जाकर अभिनय में बनाया करियर, ये हैं फिल्म इंडस्ट्री के बागी सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:47 PM IST
सार
फिल्म जगत में अपना नाम बनाने के चाह लिए कई कलाकार इंडस्ट्री की तरफ चल पड़ते हैं। नेम, फेम और ग्लैमर से भरी इस दुनिया में रास्ते पर चलते हुए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मी सितारे
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जगत में अपना नाम बनाने के चाह लिए कई कलाकार इंडस्ट्री की तरफ चल पड़ते हैं। नेम, फेम और ग्लैमर से भरी इस दुनिया में रास्ते पर चलते हुए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जहां कई कलाकार परिवार और दोस्तों के सपोर्ट से इन मुश्किलों का सामना कर सफलता हासिल करते हैं, तो वहीं कई कलाकार ऐसे भी जिन्होंने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
2 of 6
अभिनेता यश
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
यश
साउथ सुपरस्टार यश आज भले ही सफलता के शिखर पर हैं, लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता एक बस ड्राइवर हुआ करते थे। बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखने वाले यश ने अपने इस सपने के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी। यश के इस फैसले से नाराज उनका परिवार उनसे काफी नाराज था। यहां तक कि वह यश के अभिनय करने के फैसले के भी खिलाफ थे। ऐसे में अपने सपने को पूरा करने के लिए यश सिर्फ 300 रुपए लेकर घर को दूर बेंगलुरू आ गए और फिर अपने सपने को पूरा करने की राह पर चल पड़े।
3 of 6
नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
शानदार अभिनय और अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। अपने अलग अंदाज और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर नसीरुद्दीन शाह में अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए 16 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली कंगना बॉलीवुड में आने से पहले भी अपने तीखे तेवर के लिए जानी जाती हैं। दरअसल, अभिनेत्री की अभिनय जगत में आने की चाहत उनके परिवार खास तौर पर पिता को बिल्कुल पसंद नहीं थी। ऐसे में एक्ट्रेस बनने की खातिर कंगना ने भी अपना घर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद
जाने- माने बॉलीवुड एक्टर और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर खलनायक सोनू सूद आज इंडस्ट्री में ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि कोरोना काल में किए गए अपने सामाजिक कामों के लिए भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। अभिनेता बनने का सपना पूरा करने के लिए सोनू ने भी अपना घर छोड़ा था। दरअसल,एक्टर के माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा अभिनय करे। ऐसे में अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए सोनू सूद ने लुधियाना से मुंबई का सफर तय किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।