{"_id":"6034e7308ebc3ee9456ea3df","slug":"jagdish-raj-khurana-who-holds-a-guinness-world-record-for-playing-police-inspector-role-in-144-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस इंस्पेक्टर बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अभिनेता थे जगदीश राज, पढ़ें 144 फिल्मों में कैसे निभाया किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलिस इंस्पेक्टर बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अभिनेता थे जगदीश राज, पढ़ें 144 फिल्मों में कैसे निभाया किरदार
अभिनय की दुनिया में कब कौन किस किरदार में दर्शकों को भा जाए इसका अंदाजा खुद उस अभिनेता को भी नहीं होता। लेकिन कभी कभी इतिहास रचने वालों का इतिहास ही उनके अतीत को धुंधला कर देता है। ऐसे ना जानें कितने ही ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर एक खास किरदार के लिए जगह बनाई और दुनिया से विदा लेने के बाद भी उनकी छाप रह गई। उन्हीं में से एक हैं जगदीश राज खुराना, जिनके बारे में आज कम ही लोग जानते हैं।
2 of 10
जगदीश राज खुराना
- फोटो : Social media
जगदीश राज का जन्म साल 1928 में ब्रिटिश भारत के सरगोधा में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। इनके नाम एक विशेष रिकॉर्ड है जिससे संभवता कम ही लोग परिचित होंगे। इन्होंने 144 फिल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाया था। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इनका नाम भी दर्ज है।
3 of 10
जगदीश राज खुराना
- फोटो : Social media
जगदीश राज ने हम दोनों, गैंबलर, जॉनी मेरा नाम, कालाबाजार, ड्रीमगर्ल और दीवार जैसी हिट फिल्मों अपने अभिनय का लोहा मनवाया। देव आनंद से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। कुछ फिल्मों में इन्होंने न्यायाधीश या चिकित्सक का किरदार भी निभाया था। हालांकि बाद में 80 और 90 के दशक से उनकी फिल्मों में सक्रियता कम होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
फिल्म में अभिनय करते जगदीश राज
- फोटो : Social media
कहते हैं कि कई बड़ी फिल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाने वाले जगदीश राज ने बाद में पुलिस की वर्दी ही सिलवा ली थी। वे भूमिका के लिए निर्माता निर्देशक का फोन आते ही सीधे कॉस्ट्यूम में सेट पर पहुंच जाया करते थे।
विज्ञापन
5 of 10
अभिनेता राज कुमार संग जगदीश राज
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर को उनके बारे में पता चला तो वे जानने के लिए काफी उत्सुक हुए। फिल्मों में एक तरह के खास किरदार को निभाने वाले जगदीश के बारे में जानकर वे हैरान रह गए। फिर लंबी लिस्ट देखकर गिनीज बुक की टीम को जांच के लिए मुंबई जो उस समय का बम्बई हुआ करता था वहां बुलाया गया। इस तरह फिल्मी पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगदीश राज का नाम दर्ज हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।