{"_id":"6034f4208ebc3ee93e12bb6b","slug":"yeh-rishta-kya-kehlata-hai-couple-rohan-mehra-kanchi-singh-call-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा और कांची सिंह का पांच साल बाद हुआ ब्रेकअप, शो में निभाया था भाई बहन का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा और कांची सिंह का पांच साल बाद हुआ ब्रेकअप, शो में निभाया था भाई बहन का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 23 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कांची सिंह और रोहन मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम कांची सिंह और रोहन मेहरा का ब्रेकअप हो गया है। पिछले पांच सालों से रोहन और कांची एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस खबर से उनके फैंस को झटका लगा है। दोनों ने 2016 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते थे। हालंकि, बीते कुछ समय से दोनों ही लाइमलाइट से काफी दूर हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों में कुछ समय से अनबन चल रही थी, जिसके बाद आपसी समझ से दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। वहीं, कांची सिंह ने इस पर साफ-साफ कुछ नहीं बताया, लेकिन कहा कि मेरे अंदर किसी के प्रति कोई बुरी बात नहीं है। मैं अपनी लाइफ में खुश हूं। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं।
2 of 5
कांची सिंह और रोहन मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहन मेहरा और कांची सिंह की पहली मुलाकात लगभग 5 साल पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है के दौरान हुई थी। शो में दोनों ने पहली बार साथ में काम किया और इसके कुछ समय बाद ही दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। इसके बाद कपल ने जमाने के सामने स्वीकार किया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
3 of 5
कांची सिंह और रोहन मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल रोहन के बर्थडे पर कांची ने दोनों की तस्वीर साझा कर अपने प्यार को जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था, 'उस इंसान के लिए जो मेरी दुनिया रोशन करता है। आशा करती हूं तुम हमेशा यूं ही ऊपर उठते रहो क्योंकि चोटी तो बस शुरुआत है। हैप्पी बर्थडे रोहन मेहरा। हमेशा साथ रहने के लिए शुक्रिया..लव यू'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांची सिंह और रोहन मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहन मेहरा और कांची सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे किए रोमांटिक बातें लिखते रहते थे और कई बार इन दोनों ने साथ में रोमांटिक फोटोज भी शेयर कीं। इन फोटोज की वजह से फैंस का दिल झूमने को मजबूर हो गया। हालांकि वैलेंटाइन वीक में कांची और रोहन ने एक-दूसरे को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया था।
विज्ञापन
5 of 5
कांची सिंह और रोहन मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वैलेंटाइन डे के मौके पर कांची सिंह ने खुद की फोटो साझा करते हुए पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था, 'हैप्पी वैलेंटाइन डे, इस वैलेंटाइन डे के मौके पर मैंने तय किया है कि मैं खुद से और भी ज्यादा प्यार करूंगी।' वहीं, रोहन मेहरा ने खुद को वैलेंटाइन डे पर गाड़ी गिफ्ट करते हुए लिखा था, 'खुशी का सबसे पहला सीक्रेट होता है खुद से प्यार करना। इस वैलेंटाइन डे पर मैंने खुद को गाड़ी गिफ्ट की है, रेंज रोवर। कभी गाड़ी के प्रति इतनी खुशी नहीं हुई, वैलेंटाइन डे पर मेरा नया प्यार।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।