फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर तैमूर और सैफ के साथ घर पहुंचीं करीना, नैनी की गोद में दिखे छोटे नवाब

Tue, 23 Feb 2021 05:22 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 23 Feb 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor and Saif Ali khan brings new born son home
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social media

कपूर परिवार की बेटी, पटौदी खानदान की बहू और बॉलीवुड की टॉप रैंक्ड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस बार भी उन्हें बेटा ही हुआ है। इसकी पुष्टि उनके परिवार वालों और खुद पिता रणधीर कपूर ने की थी। तबसे करीना अस्पताल में ही थीं। अब वे अपने घर आ गई हैं।

Kareena Kapoor and Saif Ali khan brings new born son home
सैफ संग तैमूर - फोटो : Social media

करीना कपूर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया। यहां उनसे मिलने परिवार के लोग पहुंच रहे थे। करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान भी अपने छोटे भाई से मिलने अस्पताल पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। तैमूर गाड़ी में बैठकर अस्पताल परिसर में पहुंचे थे। पिता सैफ अली खान पहले से ही करीना कपूर के साथ थे।

Kareena Kapoor and Saif Ali khan brings new born son home
गाड़ी में स्पॉट किए गए सैफ तैमूर - फोटो : Social media

करीना कपूर डिलीवरी के बाद से दो दिनों से अस्पताल में ही थीं। उन्होंने सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। बताया गया था कि करीना को बेटा हुआ है और बच्चा व मां दोनों ही स्वस्थ हैं। इसके बाद आज करीना पति सैफ के साथ घर आ गई हैं। उनकी गाड़ी को अस्पताल से निकलते हुए स्पॉट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor and Saif Ali khan brings new born son home
स्पॉट की गई करीना सैफ की गाड़ी - फोटो : Social media

साथ में तैमूर अली खान भी मौजूद थे जो पिता सैफ की गोद में आगे वाली सीट पर बैठे थे। हमेशा की तरह तैमूर बेहद क्यूट नजर आ रहे थे और गाड़ी से बाहर देखने की कोशिश कर रहे थे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor and Saif Ali khan brings new born son home
गाड़ी में सैफ और तैमूर - फोटो : Social media

बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर 21 फरवरी को सुबह लगभग 9 बजे एक बार फिर से माता पिता बने। इसी के साथ करीना कपूर दूसरे बच्चे की मां बनीं तो सैफ चार बच्चों के पिता हो गए हैं। उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह से भी दो बच्चे हैं जिनका चेहरा अब जाना पहचाना नाम बन गया है। सारा अली खान सभी बच्चों में बड़ी हैं और अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही हैं। वहीं इब्राहिम भी कई मशहूर डिजायनर के लिए मॉडलिंग कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed