फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सरकती जाए है... गाकर जगजीत सिंह ने जीत लिया था लता मंगेशकर का दिल, लाइव सुनने के लिए टिकट लेकर जाती थीं

Mon, 08 Feb 2021 03:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 08 Feb 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday Lata Mangeshkar Used To Buy Ticket For His Live Concerts
लता मंगेशकर, जगजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

अपनी रूहानी आवाज से लोगों को दीवाना बना देने वाले गजल सम्राट जगजीत सिंह का आज जन्मदिन है। जगजीत सिंह की आवाज और उनकी गजलों के दीवाने आम लोगों के साथ ही साथ खुद स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी थीं। लता मंगेशकर को जगजीत सिंह की आवाज इतनी पसंद थी कि एक बार उन्होंने टिकट खरीदकर जगजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट सुना था। इस बारे में उन्होंने खुद ही एक इटरव्यू के दौरान बताया था।

Jagjit Singh Birthday Lata Mangeshkar Used To Buy Ticket For His Live Concerts
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva

इस बारे में खुद लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें जगजीत सिंह की आवाज बेहद पसंद थी। जिसे सुनने के लिए वो उनके लाइव कॉन्सर्ट्स में भी जाया करती थीं। लता मंगेशकर कहती हैं, "मुझे उनकी बहुत सी गजल पसंद हैं लेकिन सबसे ज्यादा पसंद उनकी पहली गजल, 'सरकती जाए है रुख से नकाब आहिस्ता आहिस्ता' है। जब भी मुझे गजल सुनने का मन होता है तो मैं उनकी यही गजल सुनती हूं।"

Jagjit Singh Birthday Lata Mangeshkar Used To Buy Ticket For His Live Concerts
जगजीत सिंह - फोटो : Social Media

लता ने अपनी बात को पूरा करते हुए बताया था कि किस तरह से एक बार वो जगजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट में टिकट लेकर गई थीं। लता ने बताया था, 'कई बार मैंने जगजीत सिंह जी के शो सुने हैं। एक बार मुझे पता चला कि जगजीत सिंह जी का शो है, तो मैंने तुरंत टिकट खरीदा और उन्हें सुना, वो बहुत ही अच्छा गाते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday Lata Mangeshkar Used To Buy Ticket For His Live Concerts
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

जगजीत सिंह की गायिकी के बारे में बात करते हुए लता मंगेशकर ने बताया था, 'जगजीत सिंह ने जो गजल गाई हैं वो लोगों को हमेशा याद रहेंगी। नए गायकों में तो गजल गायकी का कोई ठिकाना ही नहीं है। जगजीत सिंह जी के साथ उनका स्टाइल, उनका गायन, गजलें सब चला गया।'

विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday Lata Mangeshkar Used To Buy Ticket For His Live Concerts
जगजीत सिंह - फोटो : पीटीआई, फाइल

बता दें कि जगजीत सिंह को साल 2011 में सितंबर महीने में ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां कई दिनों चले इलाज के बाद 10 अक्तूबर 2011 को उन्होंने दम तोड़ दिया था। आज भी जगजीत सिंह को चाहने वालों की कमी नहीं है।

पढ़ें: किसान आंदोलन: ट्रोलर्स को मिया खलीफा और अमांडा सर्नी ने दिया करारा जवाब, बोलीं- 'जब तक पैसे नहीं मिलेंगे...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed