सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: प्रियंका चोपड़ा की खामोशी पर मिया खलीफा ने उठाया सवाल, पूछा-'क्या मिसेज जोनस कुछ बोलेंगी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 08 Feb 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Mia Khalifa asks why Priyanka Chopra is silent on farmers' protests: 'Is Mrs Jonas going to chime in at any point?'
मिया खलीफा और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने पिछले दिनों ट्वीट किया था, जिसके बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब मिया खलीफा ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर भी सवाल उठाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मिया ट्रेंड कर रही हैं।

Trending Videos
Mia Khalifa asks why Priyanka Chopra is silent on farmers' protests: 'Is Mrs Jonas going to chime in at any point?'
मिया खलीफा - फोटो : Social media

दरअसल, किसानों के समर्थन में कई विदेशी सेलेब्स ने आवाज उठाई। लेकिन अब मिया ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर सवाल कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'क्या Mrs. जोनास किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mia Khalifa asks why Priyanka Chopra is silent on farmers' protests: 'Is Mrs Jonas going to chime in at any point?'
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि प्रियंका ने किसान आंदोलन पर ट्वीट किया था और उन्होंने लिखा था, 'हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदें पूरी की जानी चाहिए। एक सशक्त लोकतंत्र के तौर पर हमें यह प्रयास करना चाहिए कि किसानों की समस्याओं का जल्दी ही समाधान हो सके।'

Mia Khalifa asks why Priyanka Chopra is silent on farmers' protests: 'Is Mrs Jonas going to chime in at any point?'
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

प्रियंका चोपड़ा का किसानों के समर्थन में ट्वीट देखकर लोगों ने उन्हें भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कंगना रणौत ने कहा था, 'दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को किसानों को उकसाने के लिए लेफ्ट मीडिया द्वारा सराहा जाएगा। ऐंटी इंडिया फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम के समर्थक और ब्रांड्स अब इन्हें तमाम ऑफर देंगे और उपनिवेशवाद के दौर में जीने वाले इंग्लिश मीडिया हाउस उन्हें अवॉर्ड्स प्रदान करेंगे। समस्या यह है कि पूरा सिस्टम इस तरह से तैयार किया गया है, जिसमें ऐंटी-नेशनल्स को बढ़ावा मिले। इस करप्ट सिस्टम से मुकाबले के लिए हमारी संख्या कम है।'

विज्ञापन
Mia Khalifa asks why Priyanka Chopra is silent on farmers' protests: 'Is Mrs Jonas going to chime in at any point?'
विदेशी सेलेब्स - फोटो : Social media

गौरतलब है कि किसान आंदोलन को लेकर पिछले दिनों अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा और कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने टिप्पणी की थी। इस पर विदेश मंत्रालय की ओर से इन हस्तियों को नसीहत भी दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि उन्हें बिना पूरी बात समझे भारत के आंतरिक मामले में दखल नहीं देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed