शाहिद कपूर बीते कुछ हफ्ते से गोवा में हैं। पहले वह मीरा राजपूत के साथ गोवा में छुटिट्यां मना रहे थे। उसके बाद उन्होंने अपने डिजिटल डेब्यू के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। अब शाहिद ने वहां से कूल तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
चश्मा लगाए शाहिद कपूर का बीयर्ड लुक सोशल मीडिया पर छाया, तस्वीर देख फैंस हुए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर साझा की जिसमें वह कार के अंदर बैठकर पोज देते नजर आ रहे हैं। कबीर खान अभिनेता ने इस दौरान ग्रे कलर की टीशर्ट पहनी है और चश्मा पहना हुआ है। बीयर्ड लुक में शाहिद बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
शाहिद की इस तस्वीर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। गौरतलब है कि शाहिद कपूर शुरू से ही लड़कियों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। जहां पहले लड़कियां उनके क्यूट चेहरे पर जान झिड़कती थीं तो वहीं अब उनके रफ-टफ कबीर सिंह वाले लुक पर भी लड़कियों को खूब प्यार आता है।
इससे पहले शाहिद अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की थी। जिसमें वे पूल किनारे चिल करते नजर आए। इतना ही नहीं धूप में लेटने से उनकी बॉडी टैन हो गई है और वो इसे फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। शाहिद ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-'सनी साइड अप'।
View this post on Instagram
फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग काफी पहले ही पूरी कर ली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनके साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म इस साल पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह राज और डीके की वेब सीरीज कर रहे हैं। यह उनका डिजिटल डेब्यू भी है।
Gehana Vasisth: एडल्ट वीडियो मामले में गिरफ्तार गहना वशिष्ठ की टीम ने आरोपों से किया इनकार, कहा- ‘पोर्न रैकेट में शामिल नहीं अभिनेत्री’