{"_id":"63034b75a9ad65571706510b","slug":"jahaan-chaar-yaar-trailer-out-swara-bhasker-shikha-talsania-film-an-absolute-joyride-about-female-bonding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jahaan Chaar Yaar Trailer: जहां चार यार का ट्रेलर रिलीज, शादी की खींचतान और चार महिला मित्रों की मजेदार कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jahaan Chaar Yaar Trailer: जहां चार यार का ट्रेलर रिलीज, शादी की खींचतान और चार महिला मित्रों की मजेदार कहानी
चार गुना यारी, चार गुना मजा! शादी-शुदा महिलाओं की जिंदगी की हर रोज की खींचतान के बीच दोस्ती को बेहतरीन तरीके से दिखाती फिल्म 'फिल्म 'जहां चार यार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा चार महिलाओं की दोस्ती का मजेदार जर्नी दिखाई गई है। ट्रेलर में परिवार, जिम्मेदार और दोस्ती यारी की लुभावना सवारी देखने को मिल रही है।
2 of 4
फिल्म 'फिल्म 'जहां चार यार'
- फोटो : यूट्यूब
'जहां चार यार' का ट्रेलर काफी मनोरंजनक है। इसमें सभी लीड रोल में नजर आ रहीं सभी महिलाओं को मजाकिया अंदाज में जिंदगी की आपाधापी में सुकून के पल बिताते देखा जा सकता है। यह फिल्म चार मध्यम वर्ग की महिलाओं की कहानी बताती है, जो किसी ने किसी तरह से झंझट में फंस जाती हैं और इसी सारे शोर और परेशानी से बचने के लिए ये देसी गर्ल गैंग गोवा जाने का फैसली करती है। जहां एक नई दुनिया उनका इंतजार कर रही है।
3 of 4
स्वरा भास्कर
- फोटो : यूट्यूब
प्रोमो में स्वरा भास्कर, शिखा मेहर और पूजा के बीच कई कॉमेडी सीन दिखाए गए हैं वहीं कई बार बीच-बीच में ये ट्रेलर आपको महिलाओं की स्थिति पर सोचने पर भी ममजबूर कर देगा। कमल पांडे द्वारा लिखित और निर्देशित उनकी ये पहले फिल्म है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता विनोद बच्चन कहते हैं, 'जहां चार यार' सिर्फ चार महिला मित्रों की कहानी नहीं है, यह एक मनोरंजक कहानी है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। यह वास्तव में दर्शकों को अपने बैग पैक करने और अपने दोस्तों के साथ एक साहसिक कार्य पर जाने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'जहां चार यार'
- फोटो : यूट्यूब
इस दिन रिलीज होगी 'जहां चार यार'
फिल्म 'जहां चार यार' फीमेल यारी का शानदार धमाका है। ये फिल्म कई रूढ़िवादिताओं को दरकिनार करती नजर आएगी। वहीं फिल्म में दर्शकों के लिए काफी मस्ती और धमाल मिलने वाला है। फिलहाल ट्रेलर में भी चारों अभिनेत्रियों की केमिस्ट्री कमाल की दिखाई दे रही है। विनोद बच्चन द्वारा निर्मित ' 'जहां चार यार'' 16 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।