अपनी परास्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स करने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी करीना कपूर खान के साथ नई फिल्म ‘जाने जां’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ में भी उनका शीर्षक रोल है। ‘पाताल लोक’ और ‘द ब्रोकेन न्यूज’ के दूसके सीजन पर भी काम तेजी से चल ही रहा है। फिल्म ‘जाने जां’ में जयदीप ने गणित के एक ऐसे अध्यापक का चरित्र निभाया है जो इस विषय के कठिन से कठिन सूत्रों को हल करने में अपना पूरी जीवन लगा चुका है।
{"_id":"65058c1606e654876202a86c","slug":"jaideep-ahlawat-discloses-his-maths-marks-in-class-11-plays-maths-teacher-in-upcoming-netflix-film-jaane-jaan-2023-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaideep Ahlawat: 11वीं में गणित की परीक्षा में मुझे मिला एक नंबर, ‘जाने जां’ में गणित शिक्षक बने जयदीप अहलावत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaideep Ahlawat: 11वीं में गणित की परीक्षा में मुझे मिला एक नंबर, ‘जाने जां’ में गणित शिक्षक बने जयदीप अहलावत
विज्ञापन
जयदीप अहलावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयदीप अहलावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
11वीं तक की गणित की पढ़ाई
अमर उजाला डॉट कॉम पर शीघ्र प्रसारित होने वाले एक वीडियो इंटरव्यू के दौरान ये सवाल करने पर कि असल जिंदगी में वह गणित के कितने समर्पित छात्र रहे हैं? जयदीप बताते हैं, ‘गणित से मैं दूर ही भागता हूं। हाईस्कूल तक तो खैर गणित अनिवार्य विषय रही लेकिन 11वीं में जीव विज्ञान का छात्र होने के बावजूद मैंने गणित वैकल्पिक विषय के रूप में इसलिए ले ली ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की अनिवार्यता में कभी आवश्कता पड़े तो काम आए। लेकिन, गणित का पहला इम्तिहान हुआ तो मेरे कुछ पल्ले ही नहीं पड़ा।’

पहले इम्तिहान में मिला एक नंबर
फिर इम्तिहान में नंबर कितने आए, ये पूछने पर जयदीप बताते हैं, ‘कॉपियां जांचने के बाद जब सारे छात्रों के अंक सुनाए गए तो मुझे सिर्फ एक अंक मिला। बस उसके बाद से मैंने गणित से तौबा कर ली।’ जयदीप अहलावत को उनकी पिछली सीरीज ‘पाताल लोक’ में हाथीराम चौधरी के किरदार ने खूब शोहरत दिलाई। फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में भूरा सिंह सोलंकी का किरदार भी उनका जानदार रहा।

Shubh: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हटाए कैनेडियन रैपर शुभ के कॉन्सर्ट के पोस्टर, शो रद्द करने की उठाई मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
जयदीप अहलावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘जाने जां’ एक प्रेम कहानी
फिल्म ‘जाने जां’ में अपने किरदार के बारे में पूछने पर वह कहते हैं, ‘दुनिया के लिए भले ये एक मिस्ट्री फिल्म हो लेकिन मेरे लिए तो ये एक प्रेम कहानी है। फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष जब मेरे पास ये फिल्म लेकर आए थे तो उन्होंने भी यही कहा था कि ये एक प्रेम कहानी है। ऐसा क्यों है, ये तो दर्शकों को फिल्म देखने के बाद ही पता चलता है लेकिन एक इंसान प्रेम के लिए किस हद तक जा सकता है, ये इस फिल्म

जाने जां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विजय वर्मा से पुराना दोस्ताना
जयदीप अहलावत और विजय वर्मा फिल्म ‘जाने जां’ के मुख्य पुरुष सितारे हैं और दोनों ने ही पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में साथ साथ अभिनय सीखा है। दोनों के बीच एक सहज समझ है जो इन्हें किसी दृश्य के फिल्मांकन के लिए आपसी सहज समझ विकसित करने में लाभ पहुंचाती है। जयदीप बताते हैं, ‘हम दोनों साथ साथ इस फिल्म इंडस्ट्री में आए ‘चटगांव’ और एक और फिल्म में हमने साथ में काम भी किया है। अब हम ‘जाने जां’ में साथ काम कर रहे हैं। हम दोनों एक दूसरे को जानते समझते हैं तो फिल्म ‘जाने जां’ की शूटिंग के दौरान कहीं हमें कुछ ऐसा लगा नहीं कि किसी दृश्य के लिए हमें अलग से आपस में कुछ तैयारी पहले से करनी चाहिए।’