{"_id":"62f1167293aed03c78142b0b","slug":"jailer-rajinikanth-much-awaited-movie-will-go-on-the-floors-soon-this-month-actor-confirms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jailer: रजनीकांत की 'जेलर' को लेकर सामने आई दिलचस्प जानकारी, इस दिन शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jailer: रजनीकांत की 'जेलर' को लेकर सामने आई दिलचस्प जानकारी, इस दिन शुरू होगी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 08 Aug 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। उनकी आगामी फिल्म 'जेलर' को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बता दें कि जब से रजनीकांत की इस फिल्म का एलान हुआ है, तब से फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। खुद रजनीकांत ने इस बात की पुष्टि की है।
2 of 4
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर हाल ही में रजनीकांत ने कहा है कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि इस महीने की 15 या 22 तारीख से शूटिंग शुरू होगी।
3 of 4
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रजनीकांत को हाल ही में दिल्ली से लौटते वक्त पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान जब उनसे उनकी अगली फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। 'जेलर' से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी यह है कि मेकर्स हैदराबाद की फिल्म सिटी में इसके लिए एक सेट तैयार कर रहे हैं। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा भी हैदराबाद में फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत के अलावा 'जेलर' में अभिनेता शिवराजकुमार, प्रियंका मोहन, शिवकार्तिकेयन और राम्या कृष्णन भी दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में लीड किरदार में नजर आ सकती हैं। बता दें कि रजनीकांत और ऐश्वर्या राय को आखिरी बार 2010 की ब्लॉकबस्टर ड्रामा 'एंथिरन' में देखा गया था। बता दें कि बीते दिनों फिल्म 'जेलर' का पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर में खून से सना चाकू नजर आया। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर होगी। इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।