कॉमेडियन और अभिनेत्री जेमी लीवर अपनी बेमिसाल कॉमेडी और मिमिक्री के लिए जानी जाती हैं। चाहे स्टेज पर हंसी के ठहाके लगवाने की बात हो या सोशल मीडिया पर फैंस का मनोरंजन करने की, जेमी हर बार कुछ नया लेकर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मिमिक्री का एक नया रंग दिखाया। उन्होंने सारा अली खान की हूबहू नकल करके सबको हैरान कर दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Jamie Lever: जेमी लीवर की मिमिक्री ने मचाया धमाल, सारा अली खान की नकल ने जीता फैंस का दिल
Jamie Lever Mimicry: जेमी लीवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वह सारा अली खान की नकल करती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेमी ने अपने नए वीडियो में सारा अली खान की बोलने की स्टाइल, चलने का अंदाज और चेहरे के हाव-भाव को बिल्कुल सटीक उतारा है। वीडियो में वह सारा की तरह डायलॉग बोलती और उनके खास अंदाज में एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया फैंस ने इसे हाथोंहाथ लिया। देखते ही देखते कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
Padma Awards 2025: पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर शेखर कपूर और एल सुब्रह्मण्यम ने जताई खुशी, कही ये बात
View this post on Instagram
एक फैन ने लिखा, "जेमी मैम, आपका ये अंदाज सुपर से भी ऊपर है!" एक अन्य यूजर ने उत्साह से कहा, "हे भगवान, ये तो बिल्कुल सारा जैसा है। आप जो भी करती हैं, उसमें ये अब तक का बेस्ट है। ढेर सारी शुभकामनाएं।" इस वीडियो ने न सिर्फ आम लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को भी हंसने पर मजबूर कर दिया। रेमो ने कमेंट बॉक्स में हंसने वाली इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
जेमी लीवर ने अपनी मेहनत और टैलेंट से कॉमेडी की दुनिया में खास मुकाम हासिल किया है। वह मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी हैं, लेकिन अपनी पहचान उन्होंने खुद बनाई। साल 2015 में उन्होंने फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'हाउसफुल 4', 'यात्रीज', और 'क्रैक' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हर फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों को हंसाया और उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ हुई।
जेमी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। वह स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनकी मिमिक्री वीडियोज में वह कई बॉलीवुड सितारों की नकल करती हैं, जो हमेशा वायरल होते हैं।