{"_id":"5bf54786bdec22696e0e60da","slug":"jammu-sushmita-sen-43rd-birthday-boyfriend-rohman-shawl-wrote-a-romantic-message-for-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन से 15 साल छोटे कश्मीरी मॉडल ने कबूला सच, कहा- मैं तुमसे हमेशा करता रहूंगा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता सेन से 15 साल छोटे कश्मीरी मॉडल ने कबूला सच, कहा- मैं तुमसे हमेशा करता रहूंगा...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen
सुष्मिता सेन ने सोमवार को अपना 43वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। साथ ही वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं। सुष्मिता इन दिनों अपने से 15 साल छोटे कश्मीर के मूल निवासी मॉडल रोमन शॉल को डेट कर रही हैं। दोनों को रिलेशन में आए दो महीने हो चुके हैं। सुष और रोमन की मुलाकात एक फैशन ईवेंट में हुई थी।
Trending Videos
sushmita sen
- फोटो : bollywoodlife
रोमन और सुष्मिता को अक्सर डेट पर जाते देखा जाता है। रोमन, सुष की दोनों बेटियों के भी काफी करीब हैं। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर में रोमन को सुष और उनकी दोनों बेटियों के साथ समय बिताते देखा गया था। कुछ दिन पहले ही रोमन और सुष की एक बेहद रोमांटिक फोटो सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen
इस फोटो में सुष ने रोमन के सीने में सिर छिपा रखा है। साथ ही रोमन, सुष को किस कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ ही रोमन ने सुष को बर्थडे विश किया। इस फोटो को रोमन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर पोस्ट करते हुए रोमन ने ऐसा कैप्शन लिखा कि उनके प्यार का खुलासा हो गया है।
View this post on Instagram
A post shared by rohman shawl (@rohmanshawl) on
sushmita and rohman
- फोटो : twitter
अभी तक दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साध रखी थी। रोमन ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान। मैं एक ऐसा इंसान हूं जो शब्दों का चयन समझदारी से करता हूं। तुम्हारे लिए ये पूरा साल बहुत खूबसूरत रहे। सुष्मिता सेन मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।'
विज्ञापन
rohman shawl
- फोटो : instagram
अब इस कैप्शन के बाद कुछ खास बोलने को रह नहीं जाता है। रोमन ने साफ कर दिया है कि वो सुष के साथ रिलेशन में हैं। बता दें कि रोमन से पहले भी सुष्मिता कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं। 43 साल की सुष्मिता अभी तक कुंवारी हैं और खबरों के अनुसार जल्द रोमन से शादी कर सकती हैं।
