फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे सुष्मिता सेन: जल्द बन सकती हैं कश्मीर की बहू, 25 साल की उम्र में बनीं थी सिंगल मदर

Mon, 19 Nov 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jammu sushmita sen birthday special story read interesting facts regarding miss universe
sushmita sen
आज पूर्व मिस यूनिवर्स और कश्मीर की बहू बनने जा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस और दो लड़कियों की सिंगल मदर सुष्मिता सेन का जन्मदिन है। उनका जन्म एक बंगाली परिवार में हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 में हुआ था। उनकी मां शुभ्रा सेन ज्वैलरी डिजायनर होने के साथ ही दुबई के एक स्टोर की मालकिन हैं वहीं उनके पिता शुभर सेन भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे।
Jammu sushmita sen birthday special story read interesting facts regarding miss universe
sushmita sen
सुष्मिता हाल ही में सुर्खियों में तब आईं जब उनके अफेयर की खबर सामने आई। एक्ट्रेस के दो भाई बहन नीलम और राजीव सेन हैं। सुष्मिता ने दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट और सिकंदराबाद के सेंट एन्नस हाई स्कूल से पढ़ाई की है। इस साल एक्ट्रेस अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।  
Jammu sushmita sen birthday special story read interesting facts regarding miss universe
sushmita sen - फोटो : twitter
साल 1994 में जब सुष्मिता अपनी टीनऐज में थीं तब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद इसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और पहली मिस यूनिवर्स बनकर देश वापस लौटीं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य जो शायद ही आपको पता रहे होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu sushmita sen birthday special story read interesting facts regarding miss universe
sushmita sen - फोटो : twitter
सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीतने वाले दिन जो ड्रेस पहनी थी वो डिजायनर नहीं थी बल्कि इसे उन्होंने एक स्थानीय टेलर की दुकान पर सिलवाया था। वहीं उन्होंने जो दस्ताने पहने थे उन्हें उनकी मां ने मौजों से बनाया था।
विज्ञापन
Jammu sushmita sen birthday special story read interesting facts regarding miss universe
Sushmita Sen
मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। दस्तक के जरिए उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें सफलता मिली तमिल फिल्म रत्चगन से। इसके बाद रिलीज हुई सिर्फ तुम के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed