{"_id":"5c285216bdec226d6e093922","slug":"janhvi-kapoor-and-arjun-kapoor-get-emotional-on-anshula-kapoor-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौतेली बहन के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर, कहा- 'आप सोच भी नहीं सकती कि...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सौतेली बहन के जन्मदिन पर इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर, कहा- 'आप सोच भी नहीं सकती कि...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi and anshula
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने शनिवार को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के खास मौके पर उनके दोस्तों, परिवार और बॉलीवुड सितारों ने बधाई दी। वहीं बहन जाह्नवी कपूर और भाई अर्जुन कपूर ने एकदम अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। अंशुला के जन्मदिन पर दोनों भाई-बहन ने उन्हें इमोशनल मैसेज किया है।
2 of 5
Anshula Kapoor
- फोटो : file photo
जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अंशुला को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अंशुला के साथ अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही इमोशनल मैसेज में लिखा- सबकी खास, यही वजह है जो हम बहुत प्यार और सुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए आभारी हूं कि आप मेरा ख्याल रखती हैं। मैं आप से उतना प्यार करती हूँ जितना की आप कल्पना भी नहीं कर सकतीं। "
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर की ओर से अंशुला के लिए लिखे इस इमोशनल और प्यार भरे संदेश को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट में अंशुला को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। जाह्नवी के अलावा भाई अर्जुन कपूर ने भी अंशुला के लिए इंस्टाग्राम पर संदेश लिखा है।
अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- मेरे लिए सबसे खास हिस्सा, हैप्पी बर्थडे अनंश, तुम मेरे लिए एक विस्तार जैसी हो, मेरे लिए सबसे अच्छा हिस्सा और तुम हमेशा मेरे लिए दुनिया रहोगी। बता दें कि अंशुला कपूर ने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अंशुला ने परिवार संग सिंगापुर में जन्मदिन मनाया। गौरतलब है कि बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अंशुला के लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान किया था। आपको बता दें बोनी कपूर की बेटी अंशुला भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।