फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' ने वीकेंड पर की छप्परफाड़ कमाई, 10वें दिन का कलेक्शन रहा उम्मीद से दोगुना

Mon, 30 Jul 2018 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 10
Dhadak
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' की बॉक्स ऑफिस पर हालत बीते दिनों से कुछ ठीक नहीं थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत के तीन दिन धुआंधार कमाई की और उसके बाद कमाई का सिलसिला लगातार गिरता गया। हालांकि फिल्म ने दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की और कलेक्शन में उछाल देखा गया।
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 10
Dhadak
'धड़क' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म दोबारा रफ्तार नहीं पकड़ेगी। हालांकि 'धड़क' ने दूसरे हफ्ते के शनिवार को अपनी रफ्तार बढ़ाई और अच्छा कलेक्शन जुटाने में कामयाब रही। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन 4.02 करोड़ रहा जो कि काफी अच्छा है।
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 10
dhadak
दूसरे हफ्ते के वीकेंड में 'धड़क' ने अच्छी कमाई की और उसका 10वें दिन का कलेक्शन जोरदार रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धड़क' के 10वें दिन का कलेक्शन 63.39 करोड़ रहा। यानी कि 'धड़क' ने वीकेंड पर अच्छी कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर फिर से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 10
Dhadak
'धड़क' के पूरे कलेक्शन पर नजर डालें तो जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़, सोमवार को 5.52 करोड़, मंगलवार को 4.76 करोड़ ,बुधवार को 4.06 करोड़ और गुरुवार को 3.55 करोड़ और शुक्रवार को 2.61 करोड़ की और शनिवार को 4.02 करोड़ और रविवार को 5.20 करोड़ की कमाई की। यानी कि 'धड़क' का अब तक का कुल कलेक्शन 63.39 करोड़ पहुंच गया है।






 
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 10
Dhadak
दूसरे हफ्ते के वीकेंड के कलेक्शन जाह्नवी और ईशान के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। फिल्म 50 करोड़ रुपए में बनी है । साथ ही 20 करोड़ रुपए फिल्म के ऐड और मार्केटिंग पर खर्च किए गए हैं । फिल्म का टोटल बजट 70 करोड़ रुपए है । यानी कि अगर 'धड़क' ने वीक डेज में भी अपनी यह रफ्तार नहीं छोडी़ तो पूरा बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed