{"_id":"5b5ad29b4f1c1bbd298b63f3","slug":"janhvi-kapoor-and-ishaan-khattar-dhadak-film-box-office-collection-day-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7वें दिन जाह्नवी कपूर की 'धड़क' की रफ्तार हुई धीमी, नहीं तोड़ पाई 'सैराट' का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7वें दिन जाह्नवी कपूर की 'धड़क' की रफ्तार हुई धीमी, नहीं तोड़ पाई 'सैराट' का रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशांक खेतान निर्देशित फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म के कलेक्शन से जिस तरह की उम्मीदें थी फिल्म उस पर खरी नहीं उतरी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म 'सैराट' की तरह बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ेगी लेकिन इस फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो गया है।
dhadak
'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी लेकिन वीकेंड के बाद से इस फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट हुई। अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'धड़क' ने 7 दिन में 51.56 करोड़ की कमाई की वहीं 7वें दिन फिल्म का कलेक्शन महज 3.55 रहा। ये आंकड़ा और गिर सकता है क्योंकि इस शुक्रवार संजय दत्त की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' रिलीज हो गई है।
#Dhadak has a SOLID Week 1... Crosses ₹ 50 cr... Weekend 2 is crucial... Will the new releases [especially #MI6] affect its biz or will it stay strong?… Fri 8.71 cr, Sat 11.04 cr, Sun 13.92 cr, Mon 5.52 cr, Tue 4.76 cr, Wed 4.06 cr, Thu 3.55 cr. Total: ₹ 51.56 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 27, 2018
dhadak
जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़ और सोमवार को कलेक्शन 5.52 करोड़, मंगलवार को 4.76 करोड़ रहा। वहीं बुधवार को फिल्म ने 4.06 करोड़ और गुरुवार को 3.55 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
dhadak
'धड़क' फिल्म का बजट 50 करोड़ है। 'धड़क' के कलेक्शन को देखकर इतना तो जरूर कह सकते हैं जाह्नवी की 'धड़क' सैराट की तरह जादू चलाने में नाकामयाब रही। 'सैराट' फिल्म का बजट महज 4 करोड़ था लेकिन फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
Dhadak
बता दें 'धड़क' फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है।