{"_id":"5b124c5f4f1c1b8b6e8b5e89","slug":"janhvi-kapoor-big-statement-about-rajkumar-rao-may-shocked-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार राव की दीवानी हैं जाह्नवी कपूर, इंटरव्यू में बोल दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार राव की दीवानी हैं जाह्नवी कपूर, इंटरव्यू में बोल दी इतनी बड़ी बात
Sat, 02 Jun 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
jhanvi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदाहबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बीच एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने अपने फेवरेट एक्टर के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मेरे फेवरेट एक्टर राजकुमार राव हैं। जाह्नवी कपूर ने एक बहुत ही मजेदार किस्सा बताया।
2 of 4
jhanvi kapoor
जाह्नवी कपूर का कहना था कि जब उन्होंने राजकुमार राव की फिल्म 'बरेली की बर्फी' देखी तो वह उनकी दीवानी हो गईं और उनका अटेंशन पाने के लिए उन्होंने राजकुमार राव के सभी इंस्टा पोस्ट पर कमेंट कर दिया।
3 of 4
RAJKUMAR RAO
जाह्नवी का कहना है- 'पता नहीं यह मुझे कहना चाहिए या नहीं लेकिन 'बरेली की बर्फी' देखने के बाद मैं चाहती थी कि राजकुमार राव मुझे नोटिस करें इसीलिए मैंने उनकी हर तस्वीर पर कमेंट किया। वह एकमात्र ऐसे शख्स हैं जिसके साथ मैं फोटो खिंचवाना चाहती हूं।' वैसे राजकुमार राव पर जाह्नवी की इस बात को लेकर क्या प्रतिक्रिया होगी ये जानने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jhanvi Kapoor
इसी इंटरव्यू में जाह्नवी ने ये भी बताया कि उनको धनुष और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग बहुत ही पसंद आती है। खैर अब इससे तो यही पता चलता है कि जाह्नवी कपूर को स्टार्स नहीं बल्कि बॉलीवुड के एक्टर्स पसंद हैं जो अपनी एक्टिंग के लिए सराहे जाते हैं। वहीं जाह्नवी ने ये भी कहा कि वह आलिया भट्ट को भी बहुत पसंद करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।