बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी दुनिया को पांच साल पहले अलविदा कह चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक बेहतर मुकाम हासिल किया था। वह अपने वक्त की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी। श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं। हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया।
janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को आई मॉम श्रीदेवी की याद, इमोशनल होकर अभिनेत्री ने पोस्ट में कह डाली यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावुक हुई जान्हवी
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'मम्मा मैं अब भी आपको हर तरफ ढूंढती हूं। अब भी मैं वह सब करती हूं, जिससे मैं उम्मीद करती हूं कि आपको मुझ पर गर्व होगा। मैं जहां भी जाती हूं, जो भी करती हूं, वह आपसे शुरू और आपसे ही खत्म होता है।' जान्हवी के इस पोस्ट पर बॉलीवुड जगत के कई कलाकारों ने कमेंट किए। इनमें अभिनेता रितेश देशमुख भी शामिल हैं। उन्होंने ब्लैक हार्ट और स्टार कमेंट किया। बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेड हार्ट कमेंट किया। वहीं, एक्ट्रेस रकुल प्रीत, करण जौहर, आथिया शेट्टी से लेकर वरुण धवन ने भी कमेंट किए।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)
Kangana Ranaut: 26/11 हमले पर जावेद अख्तर के बयान पर कंगना का समर्थन, बोलीं- घर में घुस कर मारा
बोनी कपूर ने लिखी यह बात
गौरतलब है कि श्रीदेवी के निधन को पांच साल हो गए हैं, जिस पर उनके पति बोनी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने श्रीदेवी की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप हमें 5 साल पहले छोड़कर चली गई थीं..आपका प्यार और यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।'
A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)
Ram Charan: नंगे पैर और 48 दिन तक काले कपड़े... ऑस्कर 2023 के लिए खास लुक में रवाना हुए राम चरण
24 फरवरी 2018 को हुआ था निधन
बता दें कि साल 2018 में 24 फरवरी के दिन श्रीदेवी का निधन हो गया था। उस दौरान वह दुबई में थीं। वह किसी की शादी अटेंड करने के लिए दुबई गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह होटल रूम के बाथटब में मिली थीं, जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी को आखिरी बार फिल्म मॉम में देखा गया था।
Sonu Nigam: सोनू निगम के साथ हुई धक्कामुक्की पर स्वप्निल की बहन ने दी सफाई, बताई घटना की सच्चाई