फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nysa Devgan: क्या आपने नीसा देवगन की हिंदी स्पीच सुनी? वीडियो देख लोग बोले- यह क्या कर दिया?

Tue, 21 Feb 2023 05:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 21 Feb 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan Kajol Daughter Nysa Devgan stuck to speaking hindi in school program netizens troll for language
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की तस्वीरों की वजह से खूब लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर नीसा के लाखों फॉलोअर्स हैं, लेकिन सोमवार (20 फरवरी) को उनका अलग अंदाज देखने को मिला। इसे देख लोगों ने नीसा की खूब तारीफ करने के साथ-साथ उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। आखिर ऐसा क्या हुआ, आइए जानते हैं...

Ajay Devgan Kajol Daughter Nysa Devgan stuck to speaking hindi in school program netizens troll for language
अजय देवगन अपनी बेटी नीसा देवगन के साथ - फोटो : Instagram

अभिनेता अजय और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। नीसा का खुद अलग फैन बेस है, जो उन पर प्यार लुटाता है। हालांकि, कई बार उनकी आलोचना भी होती है। जैसे इस बार हो रही है। सोशल मीडिया पर नीसा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदी बोलने की पूरी-पूरी कोशिश करती दिखाई दीं, लेकिन ठीक से नहीं बोल पाईं।

यह भी पढ़ें: जब 'मोहब्बतें' में उदय चोपड़ा को किस करना शमिता को पड़ा महंगा ,पापा ने एक महीने तक नहीं की बात

Ajay Devgan Kajol Daughter Nysa Devgan stuck to speaking hindi in school program netizens troll for language
नीसा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि नीसा हाल ही में ग्रामीण अहमदनगर में वंचित छात्रों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। अजय देवगन के एनवाई फाउंडेशन ने एक ऐसे संगठन के साथ करार किया है, जो पूरे देश के 200 से अधिक गांवों में सक्रिय है। इस दौरान नीसा ने डिजिटल पुस्तकालयों का उद्घाटन किया। साथ ही, छात्रों को किताबें और स्पोर्ट्स किट बांटीं। इसके अलावा बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी क्लिक कराई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: सौरभ शुक्ला ने रणबीर कपूर को बताया रम का शौकीन, बोले- एक बार में खत्म की थी पूरी बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgan Kajol Daughter Nysa Devgan stuck to speaking hindi in school program netizens troll for language
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अब नीसा इतने बड़े कार्यक्रम में गई थीं तो वहां के बच्चों को मोटिवेट करने के लिए कुछ बोलना था। उन्हें माइक पकड़ा दिया गया। अब इंग्लिश तो काम आती नहीं यहां, इसलिए हिंदी में ही स्पीच देनी थी, जो उनसे हो नहीं पाया। नीसा देवगन ने बच्चों को शिक्षा और किताबों को पढ़ने का महत्व बताया, लेकिन टूटे-फूटे लहजे में, क्योंकि वह हिंदी बोल नहीं पा रही थीं। यह ट्रोल्स को नागवार गुजरा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नीसा को उनकी स्पीच की वजह से ट्रोल किया जाने लगा।  
 

विज्ञापन
Ajay Devgan Kajol Daughter Nysa Devgan stuck to speaking hindi in school program netizens troll for language
नीसा - फोटो : instagram:ajaydevgn

इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स नीसा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कितनी झूठी है यह दुनिया, पीआर के बलबूते प्यार पाते हैं और इंग्लिश में रट्टे मारकर हिंदी में स्पीच नहीं दे पाते हैं। हमको नहीं चाहिए ऐसे स्टार किड्स, जिनको पीआर स्टंट्स करके लाइमलाइट में आना है।' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हिंदी भाषा भी रो रही होगी।' एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई... क्यों... क्यों... इसको बस पार्टी करना आता है।'

यह भी पढ़ें: फैन पर आग बबूला हुईं उर्फी जावेद! गुस्से में छीना शख्स का फोन, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed