फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hera Pheri 3: शुरू हुई बाबूराव, किशन और राजू की नई कहानी, ‘शहजादा’ के फ्लॉप होते ही कार्तिक का कटा पत्ता

Tue, 21 Feb 2023 03:25 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 21 Feb 2023 03:25 PM IST
विज्ञापन
Hera Pheri 3 shooting starts Akshay Kumar Paresh Rawal Suniel Shetty Kartik Aaryan is out after Shehzada flop
फिर हेराफेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शुमार फिल्म फ्रेंचाइजी ‘हेराफेरी’ की तीसरी कड़ी पर काम शुरू होने की खबरों से हिंदी सिनेमा मंगलवार की सुबह से ही जगमगाया रहा। खबर है कि फिल्म ‘हेराफेरी 3’ में अक्षय कुमार की वापसी हो चुकी है। अक्षय ने ये फिल्म पिछले साल इसकी पटकथा पसंद न आने के चलते छोड़ दी थी और इसी बीच ‘भूल भुलैया 2’ के हिट होते ही कार्तिक आर्यन को अक्षय कुमार का वारिस घोषित करने की कोशिशें शुरू हो गई थीं। ताजा खबर इस मामले में यही है कि कार्तिक आर्यन अब ‘हेराफेरी 3’ का हिस्सा नहीं रहेंगे।

Hera Pheri 3 shooting starts Akshay Kumar Paresh Rawal Suniel Shetty Kartik Aaryan is out after Shehzada flop
फिर हेराफेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

नीरज वोरा की लिखी कहानी पर निर्देशक प्रियदर्शन ने एक कमाल कॉमेडी फिल्म बनाई थी ‘हेराफेरी’। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म का एक संवाद ‘ये बाबूराव का इश्टाइल है’ नई सदी का सबसे मशहूर संवाद बन चुका है। फिल्म की सीक्वेल ‘हेराफेरी 2’ यानी कि ‘फिर हेराफेरी’ इसके छह साल बाद रिलीज हुई और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म की तरह अच्छी कमाई की। फिल्म का निर्देशन इस बार नीरज वोरा ने खुद किया।

Hera Pheri 3 shooting starts Akshay Kumar Paresh Rawal Suniel Shetty Kartik Aaryan is out after Shehzada flop
हेराफेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

‘हेराफेरी’ और ‘फिर हेराफेरी’ के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला एक लंबे अरसे से हिंदी सिनेमा में वापसी की तैयारी किए बैठे हैं और उनका मानना यही रहा कि अगर वह अपनी वापसी ‘हेराफेरी 3’ के साथ कर सके तो उनके लिए हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहले जैसी प्रतिष्ठा पाना आसान रहेगा। ‘हेराफेरी 3’ पर काम भी इसी तैयारी के साथ शुरू हुआ लेकिन अक्षय कुमार ने इस फिल्म की पटकथा सुनने के बाद इसके लिए न कर दी। खबर बाहर आई और फिर शुरू हुआ तरह तरह की अटकलों का दौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hera Pheri 3 shooting starts Akshay Kumar Paresh Rawal Suniel Shetty Kartik Aaryan is out after Shehzada flop
फिर हेराफेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

‘हेराफेरी 3’ से अक्षय कुमार के बाहर होने की खबर पर सबसे ज्यादा अभिनेता सुनील शेट्टी चौंके थे। उन्होंने साफ कह दिया था कि ‘हेराफेरी 3’ या तो अक्षय कुमार के साथ बनेगी या नहीं बनेगी। बताते हैं कि फिरोज नाडियाडवाला इसके पहले अक्षय कुमार वाले किरदार के लिए कार्तिक आर्यन से बात कर चुके थे। कार्तिक ने ‘अमर उजाला’ से एक मुलाकात के दौरान इस बैठक को लेकर हां भी की थी लेकिन कार्तिक ने तब तक आधिकारिक रूप से फिल्म साइन की नहीं थी।

विज्ञापन
Hera Pheri 3 shooting starts Akshay Kumar Paresh Rawal Suniel Shetty Kartik Aaryan is out after Shehzada flop
फिर हेराफेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

मंगलवार को मुंबई फिल्म जगत में सुबह से ही फिल्म ‘हेराफेरी 3’ के फिर से शुरू होने की चर्चाएं बहुत तेजी से चल रही है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी में सुनील शेट्टी ने काफी मेहनत की है। सुनील शेट्टी की इस फिल्म को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ कुछ दिन पहले एक बैठक होने और इस बैठक में अक्षय कुमार की सारी शिकायतें दूर किए जाने की भी खबर है। राजू, श्याम और बाबूराव की ये तीसरी कहानी अगले साल रिलीज हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed