फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: बोल्ड ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं जाह्नवी कपूर, नेटिजन्स बोले- पूनम पांडे का हाई क्लास वर्जन

Sat, 18 Jun 2022 12:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Jun 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor: Good Luck Jerry Actress Trolled for her bold black dress fans compare her with poonam pandey
जाह्नवी कपूर - फोटो : social media

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जाह्नवी कपूर के चर्चे अब आम हो चुके हैं। मां की तरह ही जाह्नवी भी इंडस्ट्री में अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां कल उनकी नई फिल्म 'गुडलक जेरी' की रिलीज डेट की घोषणा हुई थी, वहीं अब उनकी बोल्ड ड्रेस के चर्चे बी-टाउन से लेकर सोशल मीडिया पर जोरों पर हो रहे हैं। दरसअल, हाल ही में एक इवेंट से जाह्नवी की कुछ सिजलिंग और हॉट तस्वीरें सामने आईं थी। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज देख नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करने लगे। जी हां, यूजर्स को उनका यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और वह सोशल मीडिया पर अभिनेत्री पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Janhvi Kapoor: Good Luck Jerry Actress Trolled for her bold black dress fans compare her with poonam pandey
जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बोल्ड ड्रेस में पहुंची जाह्नवी 
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गुडलक जैरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कल ही उनकी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी, जिसके कारण वह चर्चाओं में थीं। लेकिन इसके साथ ही जाह्नवी को एक इवेंट में शामिल होना भारी पड़ गया है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक इवेंट से अभिनेत्री के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें जाह्नवी एक थाई हाई स्लिट ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस सिजलिंग ब्लैक आउटफिट में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनकी यह तस्वीरें देख जहां कुछ फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर अभिनेत्री पर तंज कस रहे हैं।        

Janhvi Kapoor: Good Luck Jerry Actress Trolled for her bold black dress fans compare her with poonam pandey
जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जाह्नवी पर भड़के फैंस 
जाह्नवी इस रिवीलिंग ड्रेस के कारण सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। वह इस ड्रेस को संभाल नहीं पा रही थी। नेटिजन्स  उनके इस सेंशुअल लुक का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। जहां कोई उन्हें पूनम पांडे से कंपेयर कर रहे हैं, तो कुछ उनकी ड्रेसिंग की समझ पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,"यह पूनम पांडे का हाई क्लास वर्जन है।" तो वहीं दुसरे ने सारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए कमेंट किया,"कपड़े उतारने का कॉम्पिटिशन चल रहा है।" एक अन्य ने तो उनसे ऐसा कुछ पूछ लिया, जिसे सुन शायद जाह्नवी को उनके कपड़ों के कलेक्शन्स को सुधारना पड़े। वह लिखता है, "इसपर कपड़े नहीं हैं क्या?" यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी जाह्नवी अपने आउटफिट के कारण करण जौहर की पार्टी में बहुत ट्रोल हुई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor: Good Luck Jerry Actress Trolled for her bold black dress fans compare her with poonam pandey
जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुडलक जैरी' में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म 29 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकेगी। इसके अलावा वह जल्द ही 'दोस्ताना 2' में अभिनय करती नजर आएंगी।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed