विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज के बाद पूरे देश में काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई। लेकिन तारीफों के अलावा इस फिल्म को काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा। जहां कुछ लोगों ने फिल्म को सराहा था, वहीं कुछ लोगों ने विवेक और फिल्म पर देश का विभाजन करने से लेकर कश्मीरी पंडितों की आधी सच्चाई दिखाने तक का आरोप लगाया। हालांकि इन सबके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 'द कश्मीर फाइल्स' को बॉक्स ऑफिस से हटे काफी समय हो चुका है, लेकिन फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में साउथ की बेहतरीन अभिनेत्री साई पल्लवी ने फिल्म में दिखाए गए अत्याचारों की तुलना मॉब लिंचिंग से कर डाली, जिसके बाद पूरे देश के नागरिक दो भागों में बंट गए हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी बी-टाउन के कई अभिनेता-अभिनेत्रियां 'द कश्मीर फाइल्स' के खिलाफ विवादस्पद बयान देकर बुरी तरह से फंस चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से सेलेब्स को 'द कश्मीर फाइल्स' कुछ खास पसंद नहीं आई।
The Kashmir Files: साई पल्लवी से पहले इन सेलेब्स ने भी विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ दिया था बयान, ऐसा हो गया था हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा भास्कर
रिलीज होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर 'द कश्मीर फाइल्स' ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ लूटी थी। लेकिन हमेशा अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री, स्वरा भास्कर ने फिल्म को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया जिसने उनको मुश्किलों में डाल दिया था। ट्वीट की खास बात यह थी कि स्वरा ने उसमें किसी का भी नाम नहीं लिया था। अभिनेत्री ने पोस्ट किया था, "अगर आप चाहते हैं कि कोई आपकी सफलता पर आपकी मेहनत को बधाई दे, तो पहले बीते पांच साल में उनके सिर पर बैठकर कचरा तो मत फैलाइए।" स्वरा के इस ट्वीट के बाद से लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि स्वरा का इशारा किस ओर है और नेटिजन्स ने इसे 'द कश्मीर फाइल्स' पर एक तंज माना। इसके बाद उन्हें बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
प्रकाश राज
साउथ और बॉलीवुड दोनों में अभिनय का जादू बिखेरने वाले अभिनेता प्रकाश राज अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। चाहे किसानों की बात हो या गरीबों की वह बेबाकी से अपने विचार साझा करते हैं। ऐसा ही उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर किया। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि कश्मीर फाइल्स... क्या ये घाव भर रहा है या लोगों में नफरत के बीज बो रहा है और घाव दे रहा है? मैं बस पूछ रहा हूं। अगर यह कट्टरपंथी हमारे देश के हिंदुओं और मुसलमानों को बांटना जारी रखते हैं तो हम भारतीय जल्द ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे। इसके साथ ही प्रकाश राज ने कई और ट्वीट भी किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने फोटो शेयर किया, जिसमें गोदरा फाइल्स, जीएसटी फाइल्स, दिल्ली फाइल्स, गंगा फाइल्स, नोटबंदी फाइल्स और कोविड फाइल्स को लेकर कहा कि अभिनेता जो प्रड्यूसर बने हैं क्या आप ये फिल्में भी बनाकर रिलीज करेंगे? बस पूछ रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीयों को नफरत को लेकर भी समझाया था। लेकिन लोगों ने उन्हें भी खूब ट्रोल किया था।
आदिल हुसैन
बॉलीवुड अभिनेता आदिल हुसैन ने भी 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट किया कि "सच जरूर बोलना चाहिए, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन सच को शिष्टता के साथ बोलना चाहिए। वरना इसका उद्देश्य अपनी खूबसूरती खो देता है और इसका असर प्रतिक्रिया के रूप में सामने आता है। निश्चित तौर पर हम समाज में प्रतिक्रिया की आग नहीं लगाना चाहते बल्कि एक जवाबदेही समाज बनाना चाहते हैं। कला को हमेशा जवाबदेह होना चाहिए।" इस ट्वीट पर हुसैन की जमकर आलोचना भी हुई थी।
कपिल शर्मा
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कथित तौर पर अपने कॉमेडी शो पर 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन करने के लिए मना कर दिया था क्योंकि इसमें बड़े सितारे नहीं थे। इसका खुलासा खुद फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कपिल को जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद, अनुपम खेर ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें टीवी शो के निर्माताओं ने शो में प्रचार करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने खुद इस इंविटेशन को ठुकरा दिया था, जिसकी वजह फिल्म का संवेदनशील टॉपिक था। ऐसा टॉपिक कॉमेडी शो में प्रमोट करने के लिए सही नहीं है।