फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vs Baahubali 2 Box Office: ‘विक्रम’ की दुनिया भर में शानदार कमाई, इस हफ्ते तोड़ेगी ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड!

Sat, 18 Jun 2022 09:20 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
Vikram box office collection day 15 set to break the record of Baahubali 2 highest grossing film in Tamil Nadu
बाहुबली 2, विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल में बनी कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम’ इस हफ्ते निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। फिल्म ‘विक्रम’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन तीसरे हफ्ते भी जारी है। फिल्म ने पहले दो हफ्तों में ही शानदार कमाई करते हुए तमिल सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया है। फिल्म ने अभिनेता विजय की फिल्म ‘बिगिल’ की कमाई की बराबरी कर ली है और अब इसके निशाने पर वह स्थान है, जहां तमिलनाडु में अब तक सिर्फ निर्देशक एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ पहुंच सकी है।

Vikram box office collection day 15 set to break the record of Baahubali 2 highest grossing film in Tamil Nadu
कमल हासन की फिल्म विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम’ के शानदार दो हफ्ते
निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म ‘विक्रम’ शुक्रवार को अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई। फिल्म ने पहले हफ्ते में तमिल में 125.60 करोड़ रुपये, तेलुगू में 15.50 करोड़ रुपये और हिंदी में 2.85 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘विक्रम’ ने तमिल में 45.16 करोड़ रुपये, तेलुगू में 4.6 करोड़ रुपये और हिंदी में 2.44 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Vikram box office collection day 15 set to break the record of Baahubali 2 highest grossing film in Tamil Nadu
कमल हासन की फिल्म विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीसरे हफ्ते के पहले दिन भी दिखाया दम
फिल्म अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है और तीसरे शुक्रवार के शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओँ में मिलाकर करीब 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन अब 199.40 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। अंतिम आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘विक्रम’ ने दो हफ्ते में 229.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram box office collection day 15 set to break the record of Baahubali 2 highest grossing film in Tamil Nadu
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 350 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने जा रही फिल्म ‘विक्रम’  तमिलनाडु में तमिल में रिलीज हुई फिल्मों के मामले इस समय कमाई की लिस्ट में नंबर तीन पर है। फिल्म के तमिल संस्करण ने हालांकि पूरे देश में करीब 170 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, लेकिन सिर्फ तमिल नाडु में वह विजय की फिल्म ‘बिगिल’ की कमाई से बस थोड़ा ही पीछे है।

विज्ञापन
Vikram box office collection day 15 set to break the record of Baahubali 2 highest grossing film in Tamil Nadu
कमल हासन, बाहुबली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस हफ्ते तोड़ेगी ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड
तमिल नाडु में तमिल में रिलीज हुई किसी फिल्म की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई ‘बाहुबली 2’ के नाम 155 करोड़ रुपये रही है। ये रिकॉर्ड भी फिल्म ‘विक्रम’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में तोड़ने जा रही है। फिल्म ‘विक्रम’ की विदेश में कमाई भी 100 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुकी है। फिल्म का अब तक ओवरसीज कलेक्शन 110 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के निशाने पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार देखते हुए ये आंकड़ा भी फिल्म ‘विक्रम’ जरूर छू लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed