फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office Report: 'भूल भुलैया 2' ने साउथ की सभी फिल्मों को पछाड़ा, पहले दिन ऐसा रहा 'निकम्मा' का हाल

Sat, 18 Jun 2022 09:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 18 Jun 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
Box office report nikamma Vikram bhool bhulaiyaa 2 777 Charlie Major Jurassic world dominion janhit mein jaari
Box Office - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय तक हिंदी बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में धमाल मचा रहीं थीं। हालांकि अब बॉलीवुड की 'भूल भुलैया 2' ने दक्षिण भारत की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है। जी हां, कार्तिक आर्यन का जादू इस कदर दर्शकों पर चल पड़ा है कि अनीस बज्मी की फिल्म ने अपने 29वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। वहीं शुक्रवार को रिलीज हुई निकम्मा दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। आई जानते हैं अन्य हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा। पढ़िए...

Box office report nikamma Vikram bhool bhulaiyaa 2 777 Charlie Major Jurassic world dominion janhit mein jaari
'निकम्मा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निकम्मा
शुक्रवार को रिलीज हुई अभिमन्यु दासानी की 'निकम्मा' दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। साबिर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ रुपये का तक आंकड़ा पार नहीं किया है। रिपोर्ट्स की माने तो 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘निकम्मा’ पूरे देश में रिलीज के पहले दिन सिर्फ 51 लाख रुपये का कारोबार किया है।

Box office report nikamma Vikram bhool bhulaiyaa 2 777 Charlie Major Jurassic world dominion janhit mein jaari
कमल हासन की फिल्म विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम
कमल हासन, विजय सेतुपति, फहद फासिल, नारायण, चेंबन विनोद और कालिदास जयराम की फिल्म 'विक्रम' कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुई थी और तब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। मल्टी-स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म ने सभी प्रकार के दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 350 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि तमिलनाडु में फिल्म का कलेक्शन 140 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office report nikamma Vikram bhool bhulaiyaa 2 777 Charlie Major Jurassic world dominion janhit mein jaari
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन ने अपने चौथे सप्ताह में 175 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 20 मई को रिलीज़ हुई फिल्म ने अपने 29वें दिन 1.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 177.24 करोड़ रुपये हो गया है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पिछले हफ्ते अपने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

विज्ञापन
Box office report nikamma Vikram bhool bhulaiyaa 2 777 Charlie Major Jurassic world dominion janhit mein jaari
777 charlie - फोटो : social media

777 चार्ली
रक्षित शेट्टी की फिल्म 777 चार्ली बॉक्स ऑफिस कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म ने शुक्रवार को हिंदी में सिर्फ 33 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस तरह इसकी हिंदी में कुल कमाई 2.34 करोड़ रुपये हो चुकी है। वहीं कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगू और हिंदी में इसकी कुल कमाई 42.13 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed