अभिनेता अभिमन्यु दासानी की सिनेमाघरों में रिलीज हुई दूसरी फिल्म ‘निकम्मा’ का कलेक्शन पहले ही दिन आने वाले दिनों के संकट का इशारा कर गया है। साल की ये सातवीं हिंदी फिल्म है जिसका पहले दिन का कलेक्शन एक करोड़ रुपये से भी कम रहा है। फिल्म की निर्माण व प्रचार लागत देखते हुए इसे पहले दिन कम से कम दो करोड़ रुपये का कारोबार तो करना ही चाहिए था लेकिन फिल्म अपने मेकर्स की उम्मीदों पर पहले दिन ही खरी नहीं उतरी। फिल्म के निर्देशक साबिर खान के करियर की ये पहली ऐसी फिल्म है जिसका पहले दिन का कलेक्शन एक करोड़ रुपये से भी कम रहा। अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सोनी पिक्चर्स की ये फिल्म शुक्रवार करीब 1250 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई।
Nikamma Box Office Collection Day 1: अभिमन्यु दासानी की दूसरी फिल्म पहले दिन ही बेदम, कमाए सिर्फ इतने लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 करोड़ की लागत से रिलीज हुई फिल्म
जानकारी के मुताबिक करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘निकम्मा’ के प्रचार प्रसार पर भी सोनी पिक्चर्स ने करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म शुक्रवार को लगभग 1250 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म के निर्माण और प्रचार की लागत का 10 फीसदी कलेक्शन होने पर फिल्म ‘निकम्मा’ की ओपनिंग ठीक ठाक मानी जा सकती थी, लेकिन फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ रुपये का भी कारोबार नहीं किया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘निकम्मा’ ने पूरे देश में रिलीज के पहले दिन सिर्फ 51 लाख रुपये का कारोबार किया है।
शिल्पा शेट्टी का कमबैक बेअसर
फिल्म ‘निकम्मा’ का पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से काफी कम होने से इस फिल्म से बड़े परदे पर कमबैक कर रहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फिल्मी करियर पर फिर से ग्रहण लग गया है। फिल्म के हीरो अभिमन्यु दासानी के करियर के लिए भी ये शुभ संकेत नहीं है। इससे पहले की 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ ने रिलीज के पहले दिन 20 लाख रुपये की ही कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन दो करोड़ रुपये कमाए थे और फिल्म फ्लॉप रही थी। अभिमन्यु की नई फिल्म ‘निकम्मा’ के प्रचार में उनकी मां भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म के हीरो सलमान खान ने भी हाथ बंटाया था, लेकिन फिल्म ही इतनी खराब बनी है कि इसके पहले दिन के पहले शो तमाम सिनेमाघरों में खाली पड़े रहे।
साबिर खान की भी मुश्किलें बढ़ीं
निर्देशक साबिर खान के लिए भी उनकी नई फिल्म ‘निकम्मा’ मुश्किलें बढ़ाती दिख रही है। साबिर की इसके पहले पांच साल पहले फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ रिलीज हुई थी। उस फिल्म का भी पहले दिन का कारोबार छह करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था। साबिर को फिल्म ‘निकम्मा’ से भी काफी उम्मीदें रही हैं और उन्हें लगता रहा है कि ये फिल्म उनका करियर फिर से पटरी पर ले आएगी, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा। उनकी ये फिल्म इस साल बॉक्स ऑफिस पर सबके कम ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की सूची में शुमार हो गई है।
Nikamma Movie Review: चार चांद लगाने से चूकीं शिल्पा, दो अभिमन्यु भी नहीं तोड़ पाए बॉक्स ऑफिस का चक्रव्यूह
करोड़ से कम कमाने वाली फिल्में
साल 2022 में रिलीज हुईं और पहले दिन एक करोड़ रुपये से भी कम कमाने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
क्रमांक
फिल्म
पहले दिन का कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
1.
777 चार्ली (हिंदी)
0.20
2.
जनहित में जारी
0.43
3.
वलिमै (हिंदी)
0.45
4.
निकम्मा
0.51
5.
धाकड़
0.55
6.
बीस्ट (हिंदी)
0.55
7.
विक्रम (हिंदी)
0.60