{"_id":"665d256436cf4c551e06a00c","slug":"janhvi-kapoor-is-set-to-make-debut-with-jr-ntr-in-devara-says-south-cinema-makes-her-feel-closer-to-sridevi-2024-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jahnvi Kapoor: साउथ सिनेमा में आकर श्रीदेवी के करीब महसूस करती हैं जान्हवी, बोलीं-NTR सर के साथ अच्छे संबंध थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jahnvi Kapoor: साउथ सिनेमा में आकर श्रीदेवी के करीब महसूस करती हैं जान्हवी, बोलीं-NTR सर के साथ अच्छे संबंध थे
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेत्री राजकुमार राव के साथ नजर आ रही हैं। दर्शकों को जान्हवी की यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। दोनों कलाकार फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। अब हाल ही में, जान्हवी ने बताया है कि दक्षिण सिनेमा में आने से वह अपनी मां श्रीदेवी के और करीब महसूस करती हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि दक्षिण फिल्म उद्योग में वह अपनी मां श्रीदेवी के करीब महसूस करती हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री अपनी 16वीं फिल्म में राम चरण के साथ एक और तेलुगु फिल्म में अभिनय करेंगी।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी ने कहा, “किसी तरह यह मुझे अपनी मां के करीब महसूस कराता है, उस माहौल में रहना, साथ ही उस भाषा को सुनना और बोलना। मुझे लगा कि यह सही समय है, मुझे लगा कि मैं इसकी ओर आकर्षित हो रही हूं। एनटीआर सर और राम चरण सर के परिवारों के साथ मॉम के अच्छे संबंध रहे हैं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इन दोनों बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करने में सक्षम हूं। "
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि अभिनेत्री श्रीदेवी की साल 2018 में दुबई में 54 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमए थिरुमुगम की तमिल फिल्म थुनैवन (1969) से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। अब उनकी बेटी अपने साउथ डेब्यू के लिए काफी उत्साहित हैं और दक्षिण उद्योग में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'देवरा' पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बॉलीवुड के बाद जान्हवी भी साउथ इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'देवरा' से वह साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।