फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने विजय देवरकोंडा को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया एक्टर का रिलेशनशिप स्टेटस

Thu, 27 Oct 2022 07:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 27 Oct 2022 07:10 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लुक से लेकर अपनी फिल्म्स और अभिनय के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor made a big disclosure about Vijay Deverakonda relationship status told the actor married
janhvi kapoor, vijay devarakonda - फोटो : Social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लुक से लेकर अपनी फिल्म्स और अभिनय के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए अपने बयान से फिल्मी दुनिया में हलचल मचा दी है। जान्हवी ने अपनी चीज प्लैटर वाले क्रश विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Janhvi Kapoor made a big disclosure about Vijay Deverakonda relationship status told the actor married
janhvi kapoor, vijay devarakonda - फोटो : Social media

दरअसल, हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचीं अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर काफई सारी कैंडिड बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रैपिड फायर गेम भी खेला, जिसके तहत पूछे जाने वाले कई सवालों के उन्होंने जवाब दिए। इसी दौरान अभिनेत्री ने बातचीत करते हुए विजय देवरकोंडा से जुड़ा एक बड़ा राज मीडिया के सामने खोल दिया।

Karanvir Bohra: करणवीर बोहरा पर भारी पड़ा कैमरे के सामने पूनम पांडे संग रोमांस, लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Janhvi Kapoor made a big disclosure about Vijay Deverakonda relationship status told the actor married
janhvi kapoor, vijay devarakonda - फोटो : Social media

इवेंट में रैपिड फायर सेग्मेंट के दौरान जान्हवी से पूछा गया कि वह ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य कपूर में से सभी कलाकारों को अपनी पसंद के हिसाब से रेट करें। इस पर थोड़ी कंफ्यूज होने के बाद जान्हवी अपना जवाब देती हैं। वहीं, जब उनसे पूछा जाता है कि वह इन अभिनेताओं में से किसे अपने स्वयंवर का हिस्सा बनाना चाहेंगी तो वह ऋतिक, रणबीर और टाइगर का नाम लेती है। लेकिन रणबीर के शादीशुदा होने की वजह से वह दोबारा सोचकर टाइगर का नाम लेती हैं।

Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे के निशाने पर आए 'झलक दिखला जा' के जज करण जौहर, बोलीं- आप क्या ऑस्कर देने वाले हो

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor made a big disclosure about Vijay Deverakonda relationship status told the actor married
janhvi kapoor, vijay devarakonda - फोटो : Social media

इस दौरान जान्हवी के जवाब के बीच साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के नाम का जिक्र किया जाता है। इस पर तुरंत जवाब देते हुए अभिनेत्री कहती हैं कि वह प्रैक्टिकली शादीशुदा हैं, जिसके बाद वह हंसने लगती हैं। बता दें कि कुछ समय पहले कॉफी विद करण में सारा अली खान के साथ शामिल हुईं जान्हवी कपूर ने शो में कबूल किया था कि उन्हें विजय देवरकोंडा पर क्रश है। इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेता को डेट करने की भी संकेत किए थे।

Wo Kaun Thi?: सलमान के बहनोई की पार्टी में दिखी रहस्यमयी लड़की, ‘विकी डोनर’ के रीमेक की हीरोइन तक पहुंची बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed