फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas: क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी कटरीना की फिल्म, अगले साल 20 साल पूरे होने के जश्न की तैयारी

Thu, 27 Oct 2022 07:10 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 27 Oct 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Merry Christmas Katrina kaif Vijay Sethupathi film will not release on Christmas directed by Sriram Raghavan
मेरी क्रिसमस की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिर्फ 20 साल की उम्र में फिल्म ‘बूम’ से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री कटरीना कैफ को अगले साल सिनेमा में आए 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके का उत्सव वह निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के साथ मनाना चाहती हैं। फिल्म में उनके हीरो हैं दक्षिण के चर्चित अभिनेता विजय सेतुपति, जिन्हें कैटरीना एक बेहद ईमानदार इंसान मानती हैं। विजय और कटरीना की ये फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज करने का इसकी निर्माता कंपनी टिप्स की तरफ से इसके निर्देशक श्रीराम राघवन पर काफी दबाव रहा है लेकिन फिल्म के निर्माण से जुड़े लोग बताते हैं कि श्रीराम अपने काम को तभी पूरा मानते हैं जब वह खुद उससे संतुष्ट हों।

Merry Christmas Katrina kaif Vijay Sethupathi film will not release on Christmas directed by Sriram Raghavan
मेरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का अभी एक लंबा शेड्यूल शूट होना बाकी है और इसके बाद फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होगा। ऐसे में फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का इस साल रिलीज हो पाना मुश्किल है। हां, जिन लोगों ने भी फिल्म के रशेज देखे हैं, वह इसमें कटरीना और विजय दोनों के अभिनय की खूब तारीफें कर रहे हैं। कैटरीना की एक फिल्म ‘फोन भूत’ अगले शुक्रवार को रिलीज होने वाली है लेकिन इसे लेकर बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह की गर्मी नहीं दिख रही है। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर हैं जिनकी पिछली फिल्मों का हाल बेहाल रहा है।

Wo Kaun Thi?: सलमान के बहनोई की पार्टी में दिखी रहस्यमयी लड़की, ‘विकी डोनर’ के रीमेक की हीरोइन तक पहुंची बात

Merry Christmas Katrina kaif Vijay Sethupathi film will not release on Christmas directed by Sriram Raghavan
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उधर, रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ के लिए सलमान खान अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को अगले साल ईद के लिए खिसका चुके हैं और अब संभावना यही बन रही है कि इस साल क्रिसमस पर रणवीर सिंह और वरुण शर्मा स्टारर ‘सर्कस’ सोलो रिलीज फिल्म होगी। इसी दिन रिलीज के लिए प्रस्तावित टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत पार्ट 1’ की रिलीज भी आगे खिसकने के आसार बन रहे हैं। फिल्म ‘मेरी क्रिससम’ की रिलीज को आगे खिसकाने को लेकर चल रही मशक्कत के पीछे फिल्म ‘फोन भूत’ को लेकर दर्शकों में उत्साह गायब होना भी बताया जा रहा है।

Yashoda Trailer: सस्पेंस से भरपूर है सामंथा की फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर, दमदार एक्शन करती दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas Katrina kaif Vijay Sethupathi film will not release on Christmas directed by Sriram Raghavan
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कटरीना कैफ को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाने में अभिनेता सलमान खान का खास हाथ रहा है और वह उन्हें अब भी सबसे प्यारा इंसान मानती हैं। सलमान खान के साथ कटरीना की अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज अब अगले साल क्रिसमस पर होने वाली है और उसके पहले कटरीना के पास ले देकर सिर्फ ‘मेरी क्रिसमस’ ही एक ढंग की फिल्म है जिस पर उनका और विजय सेतुपति दोनों का हिंदी सिनेमा का आगे का सफर टिका हुआ है। कटरीना कैफ की एक और फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग शुरू होना बाकी है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

Wo Kaun Thi?: सलमान के बहनोई की पार्टी में दिखी रहस्यमयी लड़की, ‘विकी डोनर’ के रीमेक की हीरोइन तक पहुंची बात

विज्ञापन
Merry Christmas Katrina kaif Vijay Sethupathi film will not release on Christmas directed by Sriram Raghavan
कटरीना कैफ, विकी कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने से पांच साल छोटे विकी कौशल से बीते साल शादी करने वाली कटरीवा कैफ अगले साल 40 साल की होने जा रही हैं। इस उम्र में अब वह ऐसे किरदार करने की ख्वाहिश रखती हैं जिसमें उनके देह प्रदर्शन से ज्यादा उनके अभिनय पर निर्देशक फोकस कर सकें। लेकिन, उनके हिंदी उच्चारण की दिक्कत और अपनी आवाज खुद डब करने की उनकी शर्त के चलते तमाम फिल्म निर्माता और निर्देशक चाहकर भी उन्हें दमदार किरदार ऑफर नहीं कर पाते हैं।

Bollywood Gossips: जब धर्मराज युधिष्ठिर के हाथ लगाने से ठीक हो गया बीमार शख्स! जानें ये दिलचस्प किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed