फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: दिल्ली की बाढ़ से परेशान हुईं जान्हवी कपूर! टालनी पड़ी आगामी फिल्म की शूटिंग

Sat, 15 Jul 2023 01:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Jul 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor postpones Delhi shooting schedule for upcoming film Ulajh due to Delhi flood crisis
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

इन दिनों राजधानी दिल्ली में यमुना उफान पर है, जिसके चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई इलाके जलमग्न होने से लोगों की जिंदगी प्रभावित है। बाढ़ की मुसीबत से सिर्फ दिल्लीवासी ही परेशान नहीं हैं, बल्कि अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी इससे दुखी हैं। जी हां, दिल्ली की बाढ़ की वजह से उनकी फिल्म की शूटिंग अटक गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली आना था, लेकिन केंद्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति के चलते ऐसा नहीं हो सका है।

Janhvi Kapoor postpones Delhi shooting schedule for upcoming film Ulajh due to Delhi flood crisis
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' को लेकर खबरों में हैं। यह देशभक्ति पर आधारित थ्रिलर फिल्म है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की इस फिल्म की शूटिंग का एक लंबा शेड्यूल दिल्ली के लिए निर्धारित था। प्लान के मुताबिक इसकी शुरुआत दस जुलाई से होनी थी और करीब 15 दिन शूटिंग चलनी थी। लेकिन, बाढ़ के चलते सारी प्लानिंग फेल हो गई।

Janhvi Kapoor postpones Delhi shooting schedule for upcoming film Ulajh due to Delhi flood crisis
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी कपूर और फिल्म की पूरी टीम ने दस जुलाई को दिल्ली आने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन, दिल्ली में हुई भारी बारिश और अब बाढ़ के हालात के चलते सबकुछ बदल गया। दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कई आइकॉनिक लोकेशन पर होनी थी। इनमें पुरानी दिल्ली, लाल किला, कुतुब मीनार, लाजपत नगर मार्केट और कुछ स्मारक आदि शामिल हैं। 
Manisha Koirala: 'शहजादा' में कार्तिक की मां बनना मनीषा को था नागवार, जानें फिर क्यों निभाया यह किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor postpones Delhi shooting schedule for upcoming film Ulajh due to Delhi flood crisis
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल्ली की मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीम के पास शूटिंग रद्द करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। फिलहाल मेकर्स ने किसी वैकल्पिक लोकेशन पर शूटिंग करने का फैसला नहीं लिया है, बल्कि रिपोर्ट्स के मानें तो अगस्त के मध्य में दिल्ली में ही शूटिंग शुरू की जाएगी, जिससे प्लानिंग के मुताबिक वास्तविक लोकेशन को फिल्म में दिखाया जा सके।
Jawan Prevue Theme Out: फायर है 'जवान' का प्रिव्यू थीम, नेटिजन्स बोले- दीपिका ने तो SRK को पछाड़ दिया

विज्ञापन
Janhvi Kapoor postpones Delhi shooting schedule for upcoming film Ulajh due to Delhi flood crisis
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'उलझ' के अलावा उनके पास 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा जल्द ही वह वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में भी दिखेंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है।
Ek Mahanayak Dr BR Ambedkar: एक महानायक डॉ. बीआर अंबेडकर के सेट पर दो घोड़े घायल, पेटा ने दर्ज कराई शिकायत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed