फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Prevue Theme Out: फायर है 'जवान' का प्रिव्यू थीम, नेटिजन्स बोले- दीपिका ने तो SRK को पछाड़ दिया

Sat, 15 Jul 2023 12:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 15 Jul 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
Jawan Prevue Theme Out shahrukh khan sends love raja kumari watch video here
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रीव्यू रिलीज हुआ था, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसके बाद शाहरुख ने जवान का पोस्टर साझा किया था, जिसमें उनका बाल्ड लुक नजर आ रहा था। इसमें शाहरुख काफी अलग अंदाज में नजर आए थे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बज के बीच  फिल्म का प्रिव्यू थीम रिलीज हो गया है, जिसका म्यूजिक और स्टारकास्ट की झलक फैंस का ध्यान खींच रही है। 





 
Jawan Prevue Theme Out shahrukh khan sends love raja kumari watch video here
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पठान की जबरदस्त सफलता के बाद शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म जवान की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि सहित अन्य कलाकार हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी विशेष भूमिका है। इस फिल्म के पावर पैक प्रिव्यू के बाद अब जवान प्रीव्यू थीम को ऑडियो प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया है। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, वहीं राजा कुमारी ने इस रैप को अपनी आवाज दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

Jawan Prevue Theme Out shahrukh khan sends love raja kumari watch video here
जवान पोस्टर - फोटो : ट्विटर

जवान के निर्देशक एटली ने अपने इंस्टाग्राम पर जवान प्रीव्यू थीम साझा की है, जिसमें राजा कुमारी की आवाज सुनाई दे रही है। बता दें कि एटली ने इंस्टाग्राम पर गाने का केवल एक हिस्सा साझा किया है, वहीं पूरी थीम ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके कैप्शन में, एटली ने लिखा, 'वह थीम जो जवान को परिभाषित करती है! इसके बाद उन्होंने शाहरुख समेत कई लोगों को टैग किया, दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।'

इसे भी पढ़ें- Sridevi: 'पत्रकारों से बात करने से बचती थीं श्रीदेवी', राजीव मसंद ने साझा किया फिल्म 'जुदाई' से जुड़ा किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Prevue Theme Out shahrukh khan sends love raja kumari watch video here
जवान नई रिलीज डेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजा कुमारी ने भी वही वीडियो साझा किया, जिसमें घोषणा की गई कि जवान प्रीव्यू थीम अब आउट हो चुका है। उन्होंने लिखा, 'किंग खान और किंग कुमारी थीम जो जवान में आग लगा रहा है! उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर गाने का लिंक भी साझा किया। 

विज्ञापन
Jawan Prevue Theme Out shahrukh khan sends love raja kumari watch video here
जवान गर्ल गैंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जवान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed