फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salar Ott Rights: इतने करोड़ में बिके प्रभास की 'सालार' के ओटीटी राइट्स, रिलीज से पहले ही भरी मेकर्स की झोली

Sat, 15 Jul 2023 11:34 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 15 Jul 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
prabhas starrer salaar ott rights sold at 200 crore rupees prashanth neel prithviraj shruthi haasan
'सालार' में प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रभास इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता की फिल्म आदिपुरुष कुछ समय पहले ही रिलीज हुई थी। लेकिन विवादों के कारण फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है। अब प्रभास अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के और सालार को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट और टीजर सामने आने वाले हैं। अब प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार ने रिलीज से पहले ही अपना जादू चलाया है। खबर है कि मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स एक मोटी रकम 200 करोड़ में बेचे हैं, जो फिल्म जवान को टक्कर देती है। 

prabhas starrer salaar ott rights sold at 200 crore rupees prashanth neel prithviraj shruthi haasan
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक सालार के पोस्ट रिलीज ओटीटी राइट्स को निर्माताओं ने 200 करोड़ रुपये की बड़ी डील के साथ बेचा है। अभी यह साफ नहीं है कि यह रकम सभी भाषाओं की ओटीटी रिलीज के लिए है, या फिर किसी एक भाषा की ओटीटी रिलीज को लेकर है। लेकिन अगर यह बाात सच है तो रिलीज से पहले ही मेकर्स की झोली भर गई है। 


इसे भी पढ़ें- Manisha Koirala: 'शहजादा' में कार्तिक की मां बनना मनीषा को था नागवार, जानें फिर क्यों निभाया यह किरदार
 
prabhas starrer salaar ott rights sold at 200 crore rupees prashanth neel prithviraj shruthi haasan
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सालार को लेकर अभी तक यह भी साफ नहीं हो सका है यह मोटी डील किस ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए है। फिलहाल सिर्फ इतनी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म की ओटीटी रिलीज के अधिकार 200 करोड़ रुपये में बिके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
prabhas starrer salaar ott rights sold at 200 crore rupees prashanth neel prithviraj shruthi haasan
सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि कुछ समय पहले ही सालार का टीजर रिलीज किया गया था। इसको रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले थे। जिसने रिलीज के महज 24 घंटे के अंदर ही 82 मिलियन व्यूज का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। टीजर को मिले शानदार रेस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स की नजर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई है। 

विज्ञापन
prabhas starrer salaar ott rights sold at 200 crore rupees prashanth neel prithviraj shruthi haasan
सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास की सालार रिलीज डेट के काफी करीब है। निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को इसी साल सितंबर महीने में रिलीज करने वाले हैं। ये फिल्म 28 सितंबर को सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed