{"_id":"5c41b832bdec225eb65de74c","slug":"janhvi-kapoor-reaction-on-priya-prakash-film-sridevi-bungalow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोनी कपूर के बाद प्रिया प्रकाश की 'श्रीदेवी' पर आया जाह्नवी कपूर का रिएक्शन, आप भी देखें..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी कपूर के बाद प्रिया प्रकाश की 'श्रीदेवी' पर आया जाह्नवी कपूर का रिएक्शन, आप भी देखें..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 18 Jan 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों प्रिया प्रकाश की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' का ट्रेलर रिलीज हुआ था । रिलीज होते ही ट्रेलर वायरल हुआ और विवादों में भी आ गया। फिल्म के सीन श्रीदेवी की जिंदगी से मिलते-जुलते थे । वहीं ट्रेलर के आखिर में बाथटब वाले सीन ने तो सनसनी मचा दी और फिल्म विवादों में आ गई ।
2 of 5
priya prakash
श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत मंबुली को लीगल नोटिस भेजा है । इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक ने दी है । उन्होंने कहा, 'हमें पिछले हफ्ते बोनी कपूर की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है और इसे देख लेंगे ।'
3 of 5
priya prakash
अब इस पर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का रिएक्शन भी आ गया है । हाल ही में जाह्नवी लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड में पहुंची थीं । यहां मीडिया से बातचीत के दौरान किसी ने उनसे 'श्रीदेवी बंगलो' पर कमेंट मांगा । इससे पहले जाह्नवी कुछ बोल पातीं उनके मैनेजर ने मीडिया को रोक दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priya prakash
मैनेजर ने पहले जाह्नवी से कहा कि वो कुछ ना बोलें । इसके बाद मीडिया से भी ऐसे सवाल पूछने से मना किया । बता दें कि बोनी कपूर के लीगल नोटिस भेजने के बाद प्रिया प्रकाश का बयान आया है ।
विज्ञापन
5 of 5
Priya Prakash Varrier
- फोटो : instagram
प्रिया कहती हैं, 'श्रीदेवी सिर्फ मेरे किरदार का नाम है । कौन ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ना चाहेगा । मेरे ख्याल से ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों की ऐसी दिलचस्पी फिल्म के लिए अच्छी है । पहले फिल्म देखें और उसके बाद तय करें। दर्शक पहले से अनुमान लगा रहे हैं कि ये फिल्म श्रीदेवी मैम पर बनी है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।