हैलोवीन एक खास त्योहार है, जिसकी चमक विदेशों में देखने को मिलती है। लेकिन अब भारत में भी इस मजेदार त्योहार को मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स हर साल हैलोवीन पार्टी में अपने यूनिक लुक से फैंस को इंप्रेस कर देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीती रात बॉलीवुड स्टार्स ने मिलकर हैलोवीन का त्योहार मनाया। इस दौरान तमाम अभिनेत्रियों ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। लेकिन जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं, वह जान्हवी कपूर थीं। आइए आपके सबके लुक्स के बारे में बताते हैं।
Halloween 2022: हैलोवीन पार्टी में जान्हवी कपूर ने लूटी सारी लाइमलाइट, राजकुमारी के लुक में पहुंचीं शनाया कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बीती रात हैलोवीन पार्टी में जान्हवी कपूर ब्लैक कलर की खूबसूरत बॉडीकोन ड्रेस में पहुंचीं। जान्हवी इस फुल स्लीव ऑफ शोल्डर ड्रेस में कयामत ढा रही थीं। अभिनेत्री ने अपना लुक ब्राइट मेकअप से पूरा किया। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ डार्क ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाई थी और स्मोकी आईज रखी थीं।
यह भी पढ़ें:- Kajal Aggarwal-Gautam Kitchlu: सात साल दोस्ती, तीन वर्ष तक किया डेट, कुछ इस तरह परवान चढ़ा काजल-गौतम का इश्क
View this post on Instagram
सारा अली खान इस पार्टी में ब्लैक मिनी स्कर्ट में पहुंचीं, जिसके साथ अभिनेत्री ने सिल्वर कलर का खूबसूरत टॉप पेयर किया था। अभिनेत्री ने अपने बालों को कर्ली रखे थे और साइड में एक बैग कैरी किया था, जिसमें वह कहर ढा रही थीं। वहीं, अनन्या पांडे इस पार्टी में करीना कपूर के 'पू' वाले लुक में नजर आईं। अनन्या ने पिंक कलर का टॉप और गोल्डन मिनी स्कर्ट कैरी की थी।
यह भी पढ़ें:- Kangana Ranaut: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप क्यों हुई कंगना रणौत की 'धाकड़'? वजह बताते हुए अभिनेत्री ने कही यह बात
View this post on Instagram
शनाया कपूर ने प्रिंसेस वाला लुक कैरी किया था, जिसमें वह काफी सुदंर लगीं। शनाया ने शॉर्ट ड्रेस के साथ बालों का बन बनाया हुआ था, जिसमें उन्होंने क्राउन पहना था। वह अपने ओवरऑल लुक में काफी प्यारी लग रही थीं। इन अभिनेत्रियों के बीच शाहरुख खान के लाडले आर्यन ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आर्यन खान इस पार्टी में ओवर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने अपनी आंखों में मोटा-मोटा काजल लगाया हुआ था। इन स्टार्स के अलावा, हैलोवीन की पार्टी में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आईं।
View this post on Instagram