{"_id":"5b3b557c4f1c1b84468b4573","slug":"janhvi-kapoor-says-she-delete-everything-on-her-instagram-before-making-it-publicly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेब्यू से पहले जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम से डिलीट की थी प्राइवेट फोटोज, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेब्यू से पहले जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम से डिलीट की थी प्राइवेट फोटोज, खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'धड़क' 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद भी किया है और जल्द फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
इस बीच जाह्नवी कपूर ने हैरान कर देने वाला कन्फेशन किया है। जाह्नवी कपूर ने बताया कि धड़क के डेब्यू से पहले मैंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की प्राइवेट तस्वीरों को डिलीट किया था उसके बाद मैंने अपना अकाउंट पब्लिक किया। एक लीडिंग मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया कि पहले मेरा अकाउंट प्राइवेट था लेकिन बाद में मुझे इसे पब्लिक करने की जरूरत महसूस हुई।
3 of 5
Dhadak
बता दें 'धड़क' में जाह्नवी कपूर के काम को लेकर सबकी नजरें हैं। अब चूंकि जाह्नवी, श्रीदेवी की बेटी हैं ऐसे में फैंस उनसे श्रीदेवी की तरह एक्टिंग की उम्मीद करते हैं। देखना यह है कि श्रीदेवी की बेटी एक्टिंग के मामले में किस तरह अपनी फैन फॉलोइंग बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dhadak
'धड़क' साल 2016 में आई नागराज मंजुले की मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
dhadak
फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 3 मिनट के ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, थोड़ी सी कॉमेडी और नए स्टार्स के लुक पर काम किया गया है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या भारी चकाचौंध के बीच रिलीज होने जा रही धड़क सैराट जैसा ही जादू बिखेर पाएगी?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।