फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जान्हवी ने साझा की प्यारी तस्वीरें, नेटिजन्स बोले- शिखू

Fri, 25 Oct 2024 07:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 25 Oct 2024 07:22 PM IST
सार

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया जब भी एक साथ सामने आते हैं, तो अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शिखर के साथ और उनके अलावा भी कई रोमांटिक और प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा है, वह हैं शिखर पहाड़िया के साथ उनकी दो प्यारी तस्वीरें।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor share lovely Photos With Shikhar Pahariya and others Netizens Call Him Shikhu Jiju goes viral
जान्हवी कपूर- शिखर पहारिया - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी ने बेहद प्यारी तस्वीरें की साझा

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया जब भी एक साथ सामने आते हैं, तो अपने प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शिखर के साथ और उनके अलावा भी कई रोमांटिक और प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा है, वह हैं शिखर पहाड़िया के साथ उनकी दो प्यारी तस्वीरें।
 
Janhvi Kapoor share lovely Photos With Shikhar Pahariya and others Netizens Call Him Shikhu Jiju goes viral
जान्हवी कपूर- शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी-शिखर की बेहद प्यारी तस्वीरें
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, उन्हें अक्सर इवेंट्स में एक साथ कई बार देखा जा चुका है। आज जान्हवी ने सोशल मीडिया पर अपनी, शिखर और भी कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं, लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह उनकी और शिखर की बेहद प्यारी तस्वीरें।
 
Janhvi Kapoor share lovely Photos With Shikhar Pahariya and others Netizens Call Him Shikhu Jiju goes viral
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी का इंस्टाग्राम पोस्ट
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "ऐसी यादें जो अभी तक ग्राम (इंस्टाग्राम) पर नहीं आई हैं।" इस पोस्ट में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी की तस्वीरें, गर्ल्स नाइट पार्टी की तस्वीरें, खाना, घुड़सवारी क्लास और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दो तस्वीरें शामिल हैं। 
Sara Ali Khan: सारा ने शुरू की आयुष्मान के साथ मनाली में शूटिंग, हिडिम्बा मंदिर के किए दर्शन, साझा की तस्वीर

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor share lovely Photos With Shikhar Pahariya and others Netizens Call Him Shikhu Jiju goes viral
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
शिखर ने भी किया जान्हवी की तस्वीर पर प्यारा कमेंट
शिखर पहाड़िया के साथ पहली तस्वीर में वीर पहाड़िया, ईशा अंबानी, करण जौहर और राधिका मर्चेंट भी हैं। दूसरी तस्वीर में पहाड़िया अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए अपने बालों से खेलते हुए कैंडिड शॉट है। जान्हवी की इस पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। प्रशंसकों ने खासतौर पर जान्हवी और शिखर की तस्वीरों पर कमेंट किए और लिखा कि वे दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं। पहाड़िया ने भी कमेंट करके कहा, "भविष्य में पोलो चैंपियन बनने की ओर अग्रसर। तुम पर गर्व है।"
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने फिल्मी सफर को लेकर किए कई खुलासे, रूह बाबा बोले- आसानी से कोई चीज नहीं मिली
 
विज्ञापन
Janhvi Kapoor share lovely Photos With Shikhar Pahariya and others Netizens Call Him Shikhu Jiju goes viral
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
देवरा के बाद किस फिल्म में नजर आएंगी जान्हवी
हालांकि, जान्हवी कपूर ने शिखर के साथ अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वह अक्सर शिखर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुराने इंटरव्यू में, जान्हवी ने कहा था कि वह कैसे उनके साथ बड़ी हुई हैं। "जब मैं 15-16 साल की थी, तब से वह मेरी जिंदगी में हैं। मुझे लगता है कि मेरे सपने हमेशा उसके सपने रहे हैं और उसके सपने हमेशा मेरे सपने रहे हैं। हम बहुत करीब हैं। हम एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम रहे हैं, मानो हमने एक-दूसरे को पाला हो।" काम की बात करें तो, जाहन्वी आखिरी बार देवरा: भाग 1 में नजर आई थी, जिसमें उन्होंने जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ अभिनय किया था। वह अगली बार सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
Janhvi Kapoor: हंसते-हंसते लोटपोट हुईं जान्हवी कपूर, 'काउगर्ल' बन ओरी ने किया मजाक, वीडियो वायरल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed