फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान्हवी कपूर ने शेयर कीं बोल्ड तस्वीरें, ऐसे-ऐसे कमेंट से ट्रोल करने लगे यूजर्स

Sat, 10 Apr 2021 10:57 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 10 Apr 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor shared bold photos on instagram from maldives vacation gone viral
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

कोरोना के कारण साल 2020 लोगों के लिए काफी बुरा रहा और इसका कहर अभी भी जारी है। फैलती महामारी और लॉकडाउन के कारण लोगों को घरों में कैद रहना पड़ा। अब लोग इस मुश्किल समय में रिलैक्स करना चाहते हैं। इसलिए सभी अपने-अपने हिसाब से जिंदगी एंजॉय करने की जुगत में लगे हैं। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। आजकल ‘धड़क’ अभिनेत्री जान्हवी कपूर को मालदीव में वैकेशन का मजा लेते देखा जा रहा है। लेकिन अपने इस खास समय में भी वो फैंस को नहीं भूली हैं। मालदीव्स के खूबसूरत व्यू से एक से बढ़कर एक तस्वीरें फैंस के लिए शेयर कर रही हैं।

Janhvi Kapoor shared bold photos on instagram from maldives vacation gone viral
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने शुक्रवार को अपनी स्मिमसूट वाली तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया था। अब उन्होंने एक बार फिर से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। इन फोटोज में श्रीदेवी की बेटी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। बोल्ड फ्लोरल ड्रेस पहने अभिनेत्री ने खुद को कैप्शन में आईलैंड गर्ल बताया है। समर कलर वाले कपड़े और खुले बालों में जान्हवी काफी आकर्षक लग रही हैं। साथ ही उनका कैमरे में देखने का अंदाज किसी को भी दीवाना बना सकता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

Janhvi Kapoor shared bold photos on instagram from maldives vacation gone viral
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दिल खोलकर लाइक बटन दबा रहे हैं। साथ ही उन्होंने खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी दे रखी हैं। इतना ही नहीं उनकी मालदीव वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। घंटे भर के अंदर लाखों लाइक्स मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor shared bold photos on instagram from maldives vacation gone viral
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

अभिनेत्री जान्हवी कपूर की इन फोटोज पर बॉलीवुड स्टार किड्स के कमेंट भी देखे जा सकते हैं। सभी उनके स्टाइल की दाद दे रहे हैं। जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी इसपर कमेंट किया और लिखा ‘जल परी का एहसास’। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor shared bold photos on instagram from maldives vacation gone viral
दोस्तों संग जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

वहीं कुछ लोगों को अभिनेत्री का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो अजीब कमेंट्स करते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा कि 'इतनी अश्लील तस्वीर क्यों पोस्ट करती हो। एक अन्य ट्रोलर ने लिखा 'तुम अभी भी बच्ची लगती हो।' इसके अलावा एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि 'बहुत गंदा बहुत।' वहीं, एक अन्य ने कहा कि 'श्रीदेवी का नाम खराब कर रही है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed