फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी ने हरियाणवी पोशाक में सोशल मीडिया पर ढाया कहर, ‘गुलाबी चुनरिया नीली बिंदिया’ फैंस का दिल ले गई

Sat, 10 Apr 2021 10:44 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 10 Apr 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary shared her latest photoshoot on instagram pictures gone viral in pink lehenga
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary

अभिनेत्री और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी लोगों के बीच अब अपनी अलग ही पहचान बना चुकी हैं। हरियाणा की मशहूर रागिनी डांसर सपना चौधरी के फैंस इतने दीवाने हैं कि उनके स्टेज शो या किसी एल्बम को हिट होते समय नहीं लगता है। इसे देखते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पारंपरिक हरियाणवी पोशाक में कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देखते ही लोगों की निगाहें टिक गई हैं। क्रीम कलर के खूबसूरत लहंगे और चटक गुलाबी ओढ़नी में सपना किसी ख्वाब की अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

sapna chaudhary shared her latest photoshoot on instagram pictures gone viral in pink lehenga
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary

सपना चौधरी इन तस्वीरों में गुलाबी रंग की हरियाणवी ड्रेस में अपना देसी अंदाज दिखाती नजर आ रही हैं। हालिया अपलोड इस फोटोशूट की तस्वीरें उनके फैंस के बीच इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। वैसे तो सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार के उनके हरियाणवी लुक ने अलग ही जलवा बिखेरा है। इन तस्वीरों में वो गुलाबी और क्रीम कलर का लहंगा और चोली पहने हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग की चुनरी ओढ़ी हुई है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

sapna chaudhary shared her latest photoshoot on instagram pictures gone viral in pink lehenga
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें गुलाबी लहंगा चोली बेहद पसंद है। कैप्शन में लिखा ‘मुझे गुलाबी पसंद है लेकिन नीली बिंदी के साथ’। अगले पोस्ट पर उन्होंने एक और कैप्शन लिखा ‘फोटो उतारने वाले के खजाने से ये कुछ और कलाकारी निकलकर सामने आई है। आपको कैसी लगी?’
 
View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna chaudhary shared her latest photoshoot on instagram pictures gone viral in pink lehenga
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary

बेशक फैंस को ये खूब अच्छी लगी। तभी तो सपना के इस अंदाज को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, तस्वीरों पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने सपना को ‘चौधराइन’ कहा तो कुछ और ने अलग-अलग तारीफों से नवाजा। बता दें कि अभिनेत्री की ये तस्वीरें उनके आने वाले म्यूजिक एल्बम के दौरान ली गई हैं।

विज्ञापन
sapna chaudhary shared her latest photoshoot on instagram pictures gone viral in pink lehenga
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary

सपना चौधरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। वो रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, वह इसे जीत नहीं पाई थीं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी पहचान बनाने में सफल रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed