फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा पैसे मांगने के चलते जब इन सितारों के हाथ से निकलीं सुपरहिट फिल्में, बाद में हुआ पछतावा

Sat, 10 Apr 2021 09:53 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 10 Apr 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan to kareena kapoor khan when these celebs lost superhit films because of asking too much money
शाहरुख, रणवीर, करीना, प्रिटी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में फिल्में बनाते समय दिल खोलकर पैसा खर्च किया जाता है। बड़े बड़े सेट से लेकर दिग्गज सितारों को साइन करने तक काफी रुपये-पैसे लग जाते हैं। आज के दौर में इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सितारे मौजूद हैं। कुछ सितारे ऐसे हैं जो मनपसंद स्क्रिप्ट देखकर मुफ्त में भी काम करने को तैयार हो जाते हैं तो कई बार कुछ सितारे बड़ी रकम पाने की ख्वाहिश रखते हैं। हालांकि कई बार मुंहमांगी रकम ना मिलने पर ये सितारे फिल्में छोड़ देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्हें ज्यादा पैसे मांगने के चक्कर में उन फिल्मों से हाथ धोना पड़ा जो आगे चलकर सुपरहिट साबित हुईं।

Shahrukh khan to kareena kapoor khan when these celebs lost superhit films because of asking too much money
करीना कपूर खान, प्रिटी जिंटा - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान

बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री बेबो यानी करीना कपूर खान इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अभिनेत्री हैं। करीना एक एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। साथ ही वो सिर्फ ए लिस्ट एक्टर्स के साथ ही काम करना पसंद करती हैं। हालांकि अपने करियर के शुरुआती दिनों में करीना ने फिल्म 'कल हो ना हो' में नैना का किरदार करने से मना कर दिया था। खबरों की मानें तो इस रोल को करने के लिए उन्होंने बहुत ज्यादा रकम की मांग कर दी थी जो उस वक्त प्रोड्यूसर देने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उनके हाथ से ये फिल्म निकली और प्रिटी जिंटा को मिल गई। ये फिल्म आगे चलकर बड़ी हिट साबित हुई थी।
Shahrukh khan to kareena kapoor khan when these celebs lost superhit films because of asking too much money
शाहरुख खान, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

शाहरुख खान

शाहरुख बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं और उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्देशक निर्माताओं को बड़ा खर्चा करना पड़ता है। संजय लीला भंसाली ने शाहरुख के साथ फिल्म देवदास बनाई थी। वहीं ऐसी भी खबर थी कि वो अलाउद्दीन खिलजी का रोल भी पहले शाहरुख को देना चाहते थे। हालांकि इस किरदार के लिए शाहरुख ने उनसे करीब 90 करोड़ रुपये की मांग की थी जिसके बाद ये रोल रणवीर सिंह ने निभाया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan to kareena kapoor khan when these celebs lost superhit films because of asking too much money
श्रीदेवी, शिवगामी - फोटो : Instagram

श्रीदेवी

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं और शानदार अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बनाया। श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्मे कीं। बता दें कि ऐसी खबर सामने आई थी कि फिल्म बाहुबली में शिवगामी का किरदार पहले श्रीदेवी को ही ऑफर हुआ था। उस वक्त इस किरदार को निभाने के लिए श्रीदेवी ने मोटी रकम मांग ली थी। जब ऐसा नहीं हो पाया तो उन्होंने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया और ये रोल राम्या को मिल गया।

विज्ञापन
Shahrukh khan to kareena kapoor khan when these celebs lost superhit films because of asking too much money
सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन - फोटो : Instagram

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी ने 'दबंग' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्हें इंडस्ट्री में आए काफी समय हो गया है लेकिन सोनाक्षी अभी तक अपना स्थापित करियर नहीं बना पाईं। हालांकि सोनाक्षी भी फिल्में साइन करने में और फीस को लेकर काफी सोच विचार करती हैं। सलमान संग पर्दे पर रोमांस करने वाली सोनाक्षी को फिल्म 'किक' ऑफर हुई थी, लेकिन सोनाक्षी ने ज्यादा पैसे की डिमांड कर दी थी। उसके बाद से ये रोल जैकलीन को मिला। फिल्म ने पर्दे पर अच्छा बिजनेस किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed