सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर तेज हुई दोनों की डेटिंग की खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 24 Oct 2022 11:34 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor spotted with ex-boyfriend news of dating of both surfured on social media
एक्स बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं जान्हवी कपूर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों लगातार दिवाली पार्टीज में नजर आ रहीं जान्हवी कपूर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें जान्हवी अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं।

Janhvi Kapoor spotted with ex-boyfriend news of dating of both surfured on social media
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए वीडियो में जान्हवी कपूर पहली बार अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में अभिनेत्री गुलाबी रंग के सूट में किसी रेस्टोरेंट्स से बाहर निकलती दिख रही हैं। इस दौरान वह मौके पर मौजूद पैपराजी को देख मुस्कुराते हुए कार में जाकर बैठ जाती हैं, जहां उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहले से ही ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं।

Urfi Javed: सड़क पर छोटे कपड़े पहने उर्फी जावेद ने लगाई दौड़, एक्ट्रेस की ऐसी हालत देख चकराया फैंस का सिर

Janhvi Kapoor spotted with ex-boyfriend news of dating of both surfured on social media
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्स बॉयफ्रेंड के साथ जान्हवी कपूर को देख एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं लोग याह कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री फिर से शिखर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दिवाली के मौके पर अभिनेत्री के कई वीडियो सामने आए हैं। ऐसे में उनका यह वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: नेटिजन्स के निशाने पर आए करण, ट्रोल्स ने लगाया पक्षपात का इल्जाम, कर डाली सलमान के वापसी की मांग


View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor spotted with ex-boyfriend news of dating of both surfured on social media
Mili Trailer Out - फोटो : Social media

बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी और शिखर ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। खुद अभिनेत्री ने भी कॉफी विद करण के सातवें सीजन में डेटिंग की इन अफवाहों को काफी हद तक कंफर्म किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार गुडलक जैरी में नजर आई थीं, जिसके बाद अब वह मिली फिल्म में दिखाई देंगी।

Kareena Kapoor Diwali Bash: सिंपल लुक में भी खूबसबूरत लगीं करिश्मा, पार्टी में नहीं नजर आए रणबीर और आलिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed