{"_id":"64eb757b97fb18e0de0e298d","slug":"janhvi-kapoor-statement-actress-opened-up-about-her-first-serious-relationship-in-the-show-tinder-swipe-2023-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor Statement: जान्हवी कपूर ने अपने पहले सच्चे प्यार का किया खुलासा, ब्रेकअप की भी बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor Statement: जान्हवी कपूर ने अपने पहले सच्चे प्यार का किया खुलासा, ब्रेकअप की भी बताई वजह
जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी कपूर का नाम अब तक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। वहीं, अब टिंडर स्वाइप के लेटेस्ट एपिसोड में जान्हवी ने कुशा कपिला के सामने अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही अपने सीरियस रिलेशनशिप को लेकर भी बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, टिंडर स्वाइप के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट कुशा कपिला ने जान्हवी कपूर को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया, और उन्होंने एक्ट्रेस से उनके रिलेशनशिप पर कई खुलासे कराए। शो से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें जान्हवी ने खुलासा किया कि उनके पहले सीरियस रिलेशनशिप में एक रोमांच था, क्योंकि वे छुप-छुपकर मिला करते थे। साथ ही अपने रिलेशनशिप को सबसे छुपाकर रखते थे।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर ने यह भी बताया कि उन्हें अपने सीरियस पार्टनर से संबध तोड़ना पड़ा क्योंकि उनके माता-पिता यानी बोनी कपूर और श्रीदेवी इसके खिलाफ थे। जान्हवी ने साफ किया कि वह अपने रिश्ते के बारे में माता-पिता से झूठ बोलकर थक चुकी थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'दुर्भाग्य से वह रिश्ता खत्म हो गया क्योंकि मुझे बहुत झूठ बोलना पड़ा और मेरी मां और पिता ने कहा कि नहीं, तुम्हारा कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं होगा। वे बहुत रूढ़िवादी थे।'
जान्हवी कपूर ने आगे कहा कि इसके बाद उन्हें रिश्ते के लिए माता-पिता की मंजूरी की अहमियत का एहसास हुआ। एक्ट्रेस ने कहा कि यह आपको आत्मविश्वासी और आसान महसूस कराता है। जान्हवी कपूर के रिलेशनशिप की बात करें तो उनका नाम उनकी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के को-स्टार ईशान खट्टर के साथ जुड़ चुका है। साथ ही उनके शिखर पहाड़िया और ओरहान अवत्रामणि संग रिश्ते में होने की खबरें भी लाइमलाइट में रही हैं।
जान्हवी कपूर ने बीते दिन एक इंटरव्यू में ओरहान अवत्रामणि संग रिश्ते में होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी। एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं ओरी को कई सालों से जानती हूं और वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं न केवल बहुत मजा करती हूं, बल्कि वह लंबे समय से मेरे साथ हैं, और मैं भी उनके साथ हूं। जब वह आसपास होते हैं तो घर जैसा लगता है, और मैं उन पर बहुत भरोसा करती हूं। मुझे लगता है कि ऐसे दोस्त मिलना दुर्लभ है, जो आपके लिए उसी तरह खड़े हो, जिस तरह वह अपने दोस्तों के लिए खड़े होते हैं। वह एक महान व्यक्ति हैं।' काम के मोर्चे पर जान्हवी कपूर को आने वाले दिनों में फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में देखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।