फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: श्रीदेवी को याद कर छलका जान्हवी कपूर का दर्द, कहा- मां जैसा कोई प्यार नहीं कर सकता

Sun, 05 Mar 2023 11:39 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
janhvi Kapoor Talk About Sridevi Actress Said No one can Love you like your Mother
janhvi kapoor sridevi - फोटो : social media

जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लुक और फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जान्हवी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। एक्ट्रेस की छोटी बहन खुशी भी जल्द फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां श्रीदेवी की मौत के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म के रिलीज के दौरान वेलिडेशन मांगना शुरू किया था और खुद को बेवकूफ बताया है। 

janhvi Kapoor Talk About Sridevi Actress Said No one can Love you like your Mother
janhvi kapoor sridevi - फोटो : social media

साल 2018 में श्रीदेवी की हुई थी मौत
आपको बता दें कि साल 2018 में 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में मृत पाई गई थीं। वह अपने परिवार के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। श्रीदेवी की मौत के छह महीने बाद जान्हवी की पहली फिल्म धाकड़ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में ये खिलाड़ी लगाएंगे जान की बाजी

janhvi Kapoor Talk About Sridevi Actress Said No one can Love you like your Mother
janhvi kapoor sridevi - फोटो : social media

जान्हनी ने कहा-मां का जाना बहुत बड़ा नुकसान था
जान्हवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा कि जब मैंने अपनी मां को खोया तो वाकई में यह मेरी लाइफ की एक बहुत बड़ी घटना थी, मेरे दिल में मानों एक छेद हो गया था। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में कुछ बुरा हुआ है। मेरी लाइफ में जो चीजें मुझे आसानी से मिली हैं, उन्हें जस्टिफाई करने के लिए कि ठीक है जो हुआ है मैं इसके लायक हूं। उन्होंने कहा कि मैं इस भयानक चीज के लायक हूं जो मेरे साथ हुई है। यह राहत की एक बहुत अजीब भावना थी। 

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड को लेकर रणबीर कपूर ने कही बड़ी बात, एक्टर बोले-फिल्म इंडस्ट्री में अपनापन नहीं रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi Kapoor Talk About Sridevi Actress Said No one can Love you like your Mother
janhvi kapoor sridevi - फोटो : social media

जान्हवी ने कहा मां की तरह कोई प्यार नहीं कर सकता 
जान्हवी ने बताया कि कैसे उन्होंने श्रीदेवी के जाने के बाद उभरने के लिए बहुत सी चीजें की हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान मुझे अपने और अपने विचारों के साथ समय बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा था और मुझे एहसास हुआ कि वाकई में मेरा कितना बड़ा नुकसान हुआ है। मुझे लगता है कि इस हादसे ने वास्तव में मुझे मेस्ड अप कर दिया था, वह वेलिडेशन और अप्रूवल जो मैंने अपनी मां से मांगा था। मैंने दर्शकों को वह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में हर कोई आपको आपकी मां की तरह प्यार नहीं करेगा। वह मेरी बेवकूफी थी, क्योंकि धड़क मेरी पहली फिल्म थी और मैं बेहतर काम भी कर सकती थी। 

Daisy Shah: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी डेजी शाह, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

विज्ञापन
janhvi Kapoor Talk About Sridevi Actress Said No one can Love you like your Mother
janhvi kapoor sridevi - फोटो : social media

जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी संग साझा की थी तस्वीर
बीते महीने श्रीदेवी की पांचवी पुण्यतिथि थी। इसी संबंध में जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था-मैं अभी भी आपको हर जगह ढूंढती हूं मां, फिर भी वह सब कुछ करती हूं, जिससे मैं उम्मीद करती हूं कि मैं आपको गर्व महसूस करवा रही हूं। मैं जहां भी जाती हूं और जो कुछ भी करती हूं, वह आप पर ही शुरू होता है और आप पर खत्म होता है। जान्हवी इस साल वरुण वन के साथ फिल्म बवाल और राजकुमार के साथ फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। 

दादी-नानी बनने की उम्र में दुल्हन बनीं ये एक्ट्रेसेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed