{"_id":"5c47297abdec22736a76891c","slug":"janhvi-kapoor-trolled-after-wearing-a-gandicopy-of-a-balmain-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉडल की ड्रेस कॉपी करने पर ट्रोल हुईं जाह्नवी कपूर, यूजर्स बोले 'गंदी कॉपी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मॉडल की ड्रेस कॉपी करने पर ट्रोल हुईं जाह्नवी कपूर, यूजर्स बोले 'गंदी कॉपी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 22 Jan 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर को अपनी एक ड्रेस की वजह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ा रहा है। उन्हें हाल ही में बाल्मेन ड्रेस में देखा गया है। बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर ने एक फैशन शो की ड्रेस को कॉपी किया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक फोटोशूट करवाया। इसमें वह बाल्मेन ड्रेस में नजर आईं। फोटो में वह बालों की विग भी पहनी हुई दिखीं। उनकी यह तस्वीर जैसे की सोशल मीडिया पर आई यूजर्स ने उन्हें गंदी कॉपी कहते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : twitter
डाइट सब्य नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में एक तरफ जाह्नवी कपूर तो दूसरी तरफ उनके जैसी ड्रेस पहनी एक मॉडल नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए इस यूजर ने जाह्नवी के कपड़ो को कॉपी ड्रेस और विग को भी नकली बताया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सब कुछ फर्जी है कपड़ों से लेकर, बालों और फल तक सब कुछ फर्जी है।
इस वीडियो को बाद कमेंट के जरिए कई सोशल मीडिया यूजर ने जाह्नवी कपूर का मजाक बनाया और उन्हें गंदी कॉपी भी कहने लगे। बता दें कि इस तस्वीर में वह इलेक्ट्रिक ब्लू बाल्मेन ड्रेस में दिख रही हैं। जाह्ननी से पहले बॉलीवुड के और भी कई सितारे अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल चुके हैं।
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म धड़क मराठी फिल्म सैराट का रीमेक थी। दर्शकों की फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।