फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: ट्रोल्स के निशाने पर आईं जान्हवी कपूर, एयरपोर्ट लुक देख पूछा- शर्ट के बटन बंद करना भूल गई क्या?

Fri, 23 Sep 2022 11:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 23 Sep 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Trolled for her latest airport look, video getting viral on social media
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आए दिन अपने लुक्स के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री को अक्सर जिम के बाहर या किसी इवेंट में स्पॉट किया जाता है। जान्हवी के किसी लुक को फैंस पसंद करते हैं, तो कभी वह अपने लुक के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में जान्हवी को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां उन्हें ट्रोल्स ने आड़े हाथ ले लिया।



Brahmastra 2: कैसा होगा रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा पार्ट? अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा

Janhvi Kapoor Trolled for her latest airport look, video getting viral on social media
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर का एयरपोर्ट से बाहर आते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान जान्हवी कपूर ब्लू कलर की डेनिम और फुल स्लीव व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। इस कूल अटायर को जान्हवी कपूर ने बालों में हाफ बन बनाकर कंप्लीट किया है। वहीं, जान्हवी की शर्ट के कुछ बटन खुले हुए हैं, जिस वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अपने इस लुक के लिए जान्हवी को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।

Monalisa: साड़ी में मोनालिसा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, कातिल अदाओं से किया फैंस को घायल

Janhvi Kapoor Trolled for her latest airport look, video getting viral on social media
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर के इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बटन लगाना भूल गई लगता है', तो दूसरे ने लिखा, 'एयरपोर्ट, जिम और पार्टी फिल्म तो है ही नहीं।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'सेम पिंच, यह मैं हूं जब मेरी शर्ट टाइट हो जाती है।' इसके अलावा कुछ लोग जान्हवी की तारीफ भी कर रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के बारे में बात कर रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Trolled for her latest airport look, video getting viral on social media
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

बता दें कि जान्हवी कपूर हाल ही में 'गुड लक जैरी' फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसमें जान्हवी के अभिनय को सराहा गया था। वहीं, अब वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। दोनों इससे पहले 2021 में आई 'रूही' में साथ काम कर चुके हैं।

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा को बॉयफ्रेंड ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, किस करते हुए वायरल हो रहा वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed