फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2021:अमिताभ से लेकर कंगना रणौत तक, इन सितारों ने फैंस को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Mon, 30 Aug 2021 03:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 30 Aug 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Janmashtmi 2021 amitabh bachchan to kangana ranaut these celebs wishes fans a very happy janmashtmi
अमिताभ बच्चन, काजल अग्रवाल, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आज पूरे देश में बेहद ही खुशी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव यानी जन्माष्टमी मनाया जा रहा है।हिन्दू पंचांग के अनुसार, द्वापर युग में भाद्रपद मास कृष्ण की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ था। वे जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अवतार थे और धर्म की स्थापना के लिए उन्होंने यह अवतार लिया था। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अमर हैं। मथुरा-वृंदावन में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी लीलाओं को कथा के रूप में सुना या पढ़ा जाता है।



बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की बधाई

कंस वध से लेकर अर्जुन को दिए गीता ज्ञान तक उनके जीवन की हर एक घटना से समाज को सीख मिलती है। बॉलीवुड सितारे भी हर व्रत और त्यौहर बेहद खुशी के साथ मनाते हैं और अपने फैंस के साथ ये खुशियां साझा करते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर बॉलीवुड के कुछ सितारों ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी है।

Janmashtmi 2021 amitabh bachchan to kangana ranaut these celebs wishes fans a very happy janmashtmi
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर त्यौहार में अपने फैंस को शुभकामनाएं देने से पीछे नहीं हटते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को शुभकामना दी। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'जन्माष्टमी की अनेक अनेक शुभकामनाएं'।

Janmashtmi 2021 amitabh bachchan to kangana ranaut these celebs wishes fans a very happy janmashtmi
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

पंगा गर्ल कंगना रणौत ने भी फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कू एप पर अपनी तस्वीर साझा कर लिखा, 'जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, इस वर्ष मुझे श्रीनाथ जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय श्री कृष्ण'। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी अपने सभी फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,'ये शुभ दिन आपके जीवन में खुशियां और उन्नति लाए'। 




विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtmi 2021 amitabh bachchan to kangana ranaut these celebs wishes fans a very happy janmashtmi
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी है। इस तस्वीर में राधा-कृष्ण की मूर्ति के साथ काजल नजर आ रही हैं। उन्होंने बेहद खूबसूरत सूट पहना है और हाथ जोड़कर वो अपने फैंस को शुभकामना दे रही हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

विज्ञापन
Janmashtmi 2021 amitabh bachchan to kangana ranaut these celebs wishes fans a very happy janmashtmi
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हरे कृष्णा, हरे रामा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे। आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं'। वहीं गायक शान ने भी अपने फैंस को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।


View this post on Instagram

A post shared by Arjun (@rampal72)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed